Char Dham Yatra 2023: शुरु हुई चार धाम की यात्रा, जानिए कब खुलेगा केदारनाथ और बद्रीनाथ का कपाट

Char Dham Yatra 2023: चार धाम यात्रा का शुभारंभ आज अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शुरू हो चुका है। तो आईए जानते है चारों धाम का कपाट खुलनेका समय क्या है।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

हाइलाइट

  • आज से शुरु हुई चार धाम की यात्रा

Char Dham Yatra 2023: साल 2023 की चार धाम यात्रा आज से शुरु हो गई है। हर साल उत्तराखंड के चारधाम यात्रा शीत ऋतु में बंद हो जाता है ऐसे में लंबे इंतजार के बाद भक्तों के लिए चार धाम की यात्रा आज से शुरु कर दी गई है तो आईए जानते है केदार नाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री का कपाट खुलने का समय क्या है?

गंगोत्री धाम यात्रा 2023

गंगोत्री धाम का कपाट आज यानी 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर खोला गया है।  गंगोत्री धाम का कपाट खोलने से पहले सहस्त्रनाम,गंगा लहरी का पाठ किया जाता है। गंगोत्री में स्थित गौरीकुंड के बारे में कहा जाता है कि यह स्वयं गंगा भगवान शिव की परिक्रमा करती है। उत्तराखंड के गढ़वाल मेंहिमनदी से गंगा नदी निकली है।

यमुनोत्री धाम यात्रा 2023

चारधाम के पहले मुख्य तीर्थ धाम यमुनोत्री का पट आज दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर कर्क लग्न अभिजीत मुहूर्त पर खोला गया है। बताया जाता है कि यहां  पर असित मुनि निवास करते थे। वही यमुनोत्री को सूर्य की बेटी और यम की बहन यमुना जी को उद्गम स्थल माना जाता है। 

केदारनाथ धाम यात्रा 2023

25 अप्रैल को केदारनाथ धाम का कपाट 06 बजकर 20 मिनट पर मेघ लग्न में भक्तों के दर्शन के लिए खोला जाएगा। केदारनाथ में स्थित शिवलिंग को 12 ज्योतिर्लिंग में एक माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार महाभारत युद्ध के बाद अपने भाइयों की हत्या के पापों का प्रायश्चित करने के लिए पांडव केदारनाथ आए थे। केदारनाथ मंदिर में स्थित शिवलिंग की बैल की पीठ की आकृति-पिंड के रूप में पूजा जाता है।


बद्रीनाथ धाम यात्रा 2023

बद्रीनाथ धाम की यात्रा का शुभारंभ 27 अप्रैल से की  जाएगी,27 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 10 मिनट पर बद्रीनाथ का कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला जाएगा। माना जाता है कि बद्रीनाथ धाम के दर्शन के बिना चारधाम की यात्रा पूरी नहीं मानी जाती है। बद्रीनाथ में जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु के 24 अवतारों में से एक नर और नारायण ऋषि की यहां तपोभूमि भी मौजूद है। बद्रीनाथ के बारे में एक कथा बेहद प्रचलित है- जो जाए बदरी,वो ना आए ओदरी, इस कहावत का अर्थ है जो व्यक्ति बद्रीनाथ धाम का दर्शन कर लेता है वह दोबारा जन्म नहीं लेता है, वह व्यक्ति मोक्ष को प्राप्त हो जाता है। 

calender
22 April 2023, 01:29 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो