Char Dham Yatra 2026: अक्षय तृतीया से शुरू होगी पवित्र यात्रा, जानें रजिस्ट्रेशन और जरूरी नियम

चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत अक्षय तृतीया से होने जा रही है. यात्रा पर जाने से पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और जरूरी नियमों को जानना बेहद जरूरी है, ताकि आपकी यात्रा सुगम और सुरक्षित रहे.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

चार धाम यात्रा 2026: हिंदू धर्म में चारधाम यात्रा का विशेष आध्यात्मिक महत्व है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. उत्तराखंड में स्थित गंगोत्री धाम, यमुनोत्री धाम, केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम को मिलाकर चारधाम कहा जाता है.

इस साल 2026 में चारधाम यात्रा की शुरुआत अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 19 अप्रैल से होगी. इसी दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे, जबकि कुछ दिनों बाद केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम भी दर्शन के लिए खुलेंगे.

चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

चारधाम यात्रा पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है. इसकी प्रक्रिया इस प्रकार है:

यात्रा पर जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

  • आधार कार्ड और यात्रा पास साथ रखना जरूरी है.
  • ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से पहले स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं.
  • मौसम के अचानक बदलने की संभावना को देखते हुए गर्म कपड़े और रेनकोट साथ रखें.

2026 में चारधाम के कपाट खुलने की तिथियां

यमुनोत्री धाम

यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के दिन खुलेंगे. यह पवित्र यमुना नदी का उद्गम स्थल माना जाता है.

गंगोत्री धाम

गंगोत्री धाम के कपाट भी 19 अप्रैल 2026 को खुलेंगे. मान्यता है कि यहीं से मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था.

केदारनाथ धाम

केदारनाथ धाम मंदिर के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खोले जाएंगे. यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और यहां शिवलिंग बैल के रूप में पूजित है.

बद्रीनाथ धाम

बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. यह भगवान विष्णु के नर-नारायण स्वरूप की तपोभूमि मानी जाती है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो