Govardhan Puja: जानें गोवर्धन पूजा का सही डेट, पूजा विधि का शुभ मुहूर्त
Govardhan Puja: दीवाली के चमकदार उत्सव के ठीक अगले दिन आने वाला गोवर्धन पूजा का पर्व हिंदू धर्म के लिए बेहद खास और महत्वपूर्ण माना जाता है. यह त्योहार भक्ति, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और एकता का अनूठा संगम होता है, जो भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को जीवंत करता है.
Govardhan Puja: गोवर्धन पूजा या अन्नकूट पूजा सनातन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है जो इस वर्ष 22 अक्टूबर 2025 को कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मनाई जाएगी. इस दिन भक्त अपने आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान की मूर्ति बनाकर फूलों और रंग-बिरंगे वस्त्रों से सजाते हैं. पूजा के दौरान भगवान की नाभि पर मिट्टी का दीपक रखा जाता है. जिसमें दूध, दही, शहद, गंगाजल, और बताशे डाले जाते हैं. इसके बाद भगवान को अन्नकूट यानी विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाया जाता है और प्रसाद के रूप में बांटा जाता है. पूजा की शुरुआत स्नान और साफ कपड़े पहन कर किया जाता है, उसके बाद गाय-बछड़े को सजाकर, अपमार्ग से पर्वत की आकृति सजाई जाती है. परिक्रमा करते समय जौ के बीज बिखेरते हुए सात चक्कर लगाए जाते हैं. गोवर्धन पूजा के साथ भगवान कृष्ण की षोडशोपचार पूजा भी की जाती है, जिसमें दूध, दही, गंगाजल से स्नान और पुष्प, कुमकुम, चन्दन से पूजा संपन्न होती है. यह पर्व प्रकृति और पशुपालन के प्रति आस्था और कृतज्ञता को भी दर्शाता है.


