ICC Women's T20 World Cup 2023: पहले मुकाबले में पाकिस्तान से भिडेगी भारतीय टीम, जानिए पूरा शेड्यूल

10 फरवरी को साउथ अफ्रीका में आईसीसी महिला विश्व कप 2023 की शुरुआत हो रही है इस विश्व कप में भारतीय महिला टीम 12 फरवरी को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Vishal Rana
Vishal Rana

ICC Women's T20 World Cup 2023: 10 फरवरी को साउथ अफ्रीका में आईसीसी महिला विश्व कप 2023 की शुरुआत हो रही है इस विश्व कप में भारतीय महिला टीम 12 फरवरी को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। जिसके लिए दोनों टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है। इस बार भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2023 में ग्रुप-बी में जगह मिली है।

भारत के साथ ग्रुप-बी में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और आयरलैंड की टीम भी है। महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले 23 और 24 फरवरी को खेले जाएंगे। वहीं टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को केपटाउन में खेला जाएगा। सेमीफाइनल में ग्रुप की टॉप-2 टीमें ही जगह बना पाएगी। बता दें, हरमनप्रीत कौर बतौर कप्तान तीसरी बार टी20 विश्व कप में उतरेगी। पिछले टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन फाइनल में उसको हार का सामना करना पड़ा था।

साल 2020 में टी20 विश्व ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था और भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। बता दें, भारतीय टीम अभी तक टी20 विश्व कप खिताब को नहीं जीत पाई है ऑस्ट्रेलिया ने 5 बार इस खिताब को अपने नाम किया है जबकि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने एक-एक बार इस खिताब को अपने नाम किया है लेकिन भारतीय टीम पुरानी यादों को भुलाकर इस बार खिताब जीतने के इरादे से टी20 विश्व कप में उतरेगी।

टी20 विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल

भारत बनाम पाकिस्तान           12 फरवरी

भारत बनाम वेस्टइंडीज           15 फरवरी

भारत बनाम इंग्लैंड                 18 फरवरी

भारत बनाम आयरलैंड            20 फरवरी

calender
10 February 2023, 07:18 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो