'महिला को दोष देना...', युजवेंद्र चहल संग RJ महवश की तस्वीरें वायरल होने के बाद धनश्री ने किया क्रिप्टिक पोस्ट
युजवेंद्र चहल संग तलाक की खबरों के बीच धनश्री वर्मा ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने महिलाओं को दोष देने की प्रवृत्ति पर सवाल उठाया. बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के दौरान चहल को आरजे महवश के साथ देखा गया, जिससे अफवाहें और तेज हो गई. वहीं 60 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगने की खबरों को उनके परिवार ने झूठा बताया.

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें काफी समय से चल रही हैं. जिस बीच, धनश्री ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है. सोमवार को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी में लिखा कि औरतों को दोष देना हमेशा फैशन में रहता है. ये पोस्ट तब किया गया है, जब चहल का नाम रेडियो जॉकी महवश के साथ जोड़ा जा रहा है.
इससे पहले, धनश्री को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया, जब वकीलों ने चहल के साथ उनके तलाक की पुष्टि की. अफवाहों के अनुसार, धनश्री ने 60 करोड़ रुपये की एलिमनी की मांग की थी, जिसे उनके परिवार ने सिरे से खारिज कर दिया है.
चहल और RJ महवश की तस्वीरें वायरल
युजवेंद्र चहल को चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के दौरान आरजे महवश के साथ स्टेडियम के प्रीमियम स्टैंड में बैठकर मैच का आनंद लेते हुए देखा गया. ब्लैक हुडी, ब्लैक टी-शर्ट और सिल्वर नेकलेस में नजर आए चहल काफी मस्ती के मूड में दिखे. सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.
धनश्री के वकील, एडवोकेट अदिति मोहनी ने बताया कि ये मामला कोर्ट में विचाराधीन है और इस पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती. उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि वे रिपोर्टिंग से पहले तथ्यों की जांच करें, क्योंकि कई भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं.
60 करोड़ एलिमनी की मांग झूठी: धनश्री का परिवार
सोशल मीडिया पर ये अफवाहें तेजी से फैल रही थी कि धनश्री ने 60 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगी है. इस पर उनके परिवार ने स्पष्ट किया कि ये पूरी तरह से गलत है. उनके परिवार के एक सदस्य ने कहा कि हम इस तरह की बेबुनियाद खबरों से बेहद नाराज हैं. ना तो किसी प्रकार की राशि मांगी गई है और ना ही कोई ऐसी बातचीत हुई है. ये खबरें पूरी तरह से झूठी हैं. इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग से केवल नुकसान होता है. हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वे बिना तथ्य जांचे इस तरह की अफवाहें न फैलाएं और सभी की निजता का सम्मान करें.


