भारत के खिलाफ मैच को बॉयकट करने के बाद पकिस्तान ने लिया एक और बड़ा फैसला, ICC हुआ आग बबूला!

भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच को बॉयकट करने के बाद पकिस्तान ने एक और बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले से ICC बोर्ड के खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है.

Sonee Srivastav

T20 World Cup 2026: आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर विवाद और गहरा गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले ग्रुप स्टेज मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया है. इस ऐलान में अब एक और नया ट्विस्ट आया है.

दरअसल पीसीबी ने आईसीसी को इस फैसले की कोई औपचारिक सूचना नहीं भेजने का निर्णय लिया है. इससे मैच पर अनिश्चितता बनी हुई है और आईसीसी सख्त कार्रवाई की ओर बढ़ सकती है.

आईसीसी को मेल नहीं भेजने का फैसला

सूत्रों के मुताबिक, पीसीबी भारत के खिलाफ मैच न खेलने की बात पर आईसीसी को कोई आधिकारिक ईमेल या पत्र नहीं भेजेगा. पाकिस्तान सरकार ने रविवार को सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि उनकी टीम टूर्नामेंट में खेलेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेगी. हालांकि, पीसीबी ने इसे औपचारिक रूप से आईसीसी को सूचित नहीं किया.

आईसीसी इस बात का इंतजार कर रही है. अगर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिलती, तो विवाद लंबा खिंच सकता है और मैच को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी.

बांग्लादेश के बाद अब पकिस्तान की बारी 

आईसीसी ने पहले बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था, क्योंकि उन्होंने भारत में खेलने से इनकार किया था. बांग्लादेश ने आईसीसी से बात की थी, लेकिन पाकिस्तान ने ऐसा नहीं किया. आईसीसी ने पाकिस्तान के "सेलेक्टिव पार्टिसिपेशन" पर नाराजगी जताई है और कहा है कि यह ग्लोबल इवेंट के नियमों के खिलाफ है. 

आईसीसी ने पीसीबी से लंबे समय के नुकसान पर विचार करने को कहा है. अगर पाकिस्तान अड़े रहते हैं, तो बैन, फाइनेंशियल सैंक्शन या टूर्नामेंट से हटाने जैसी सख्त कार्रवाई हो सकती है.

भारत की तैयारी जारी

टीम इंडिया टूर्नामेंट में पूरी तरह फोकस्ड है. उनका पहला मैच 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ है, दूसरा 12 फरवरी को नामीबिया से. भारत-पाकिस्तान मैच के लिए टीम कोलंबो जाएगी. मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे.

कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए मैदान पर जाएंगे. अगर पाकिस्तानी कप्तान नहीं आते, तो भारत को वॉकओवर मिलेगा और 2 अंक मिलेंगे. बीसीसीआई ने कहा है कि जब तक आईसीसी से आधिकारिक जानकारी नहीं मिलती, वे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे.
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag