IPL 2024: आईपीएल ऑक्शन से पहले चेतन सकारिया ने की सगाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग ऑक्शन 2024 का आयोजन मंगलवार 19 दिसंबर को होना है. वहीं इस आयोजन से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है. दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने सगाई कर ली है.

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

Chetan Sakariya Engagement: इंडियन प्रीमियर लीग ऑक्शन 2024 का आयोजन मंगलवार 19 दिसंबर को होना है. पहली बार IPL ऑक्शन का आयोजन देश के बाहर किया जा रहा है. दरअसल IPL ऑक्शन 2024 का आयोजन दुबई की मेजबानी में किया जाएगा. वहीं इस आयोजन से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है.

दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने सगाई कर ली है. चेतन सकारिया ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में वह अपनी जीवनसाथी (पार्टनर) के साथ दिखाई दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर -

बता दें कि IPL 2023 में चेतन सकारिया दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेले थे, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले दिनों चेतन सकारिया को रिलीज कर दिया है. अब चेतन सकारिया IPL ऑक्शन 2024 का हिस्सा लेते हुए नजर आएंगे. बहरहाल सोशल मीडिया पर चेतन सकारिया की सगाई की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है और सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स कर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

IPL ऑक्शन में हिस्सा लेंगे चेतन सकारिया -

आपको बताते चलें कि IPL ऑक्शन 2021 में दिल्ली कैपिटल्स ने चेतन सकारिया पर मोटी रकम खर्च कर अपने खेमे में शामिल किया था. दिल्ली कैपिटल्स ने चेतन को 4.2 करोड़ रुपए में खरीदा था.

इससे पहले चेतन सकारिया IPL में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से भी खेल चुके हैं. वहीं अब चेतन सकारिया IPL ऑक्शन 2024 में दिखाई देंगे. माना यह भी जा रहा है कि IPL ऑक्शन में चेतन सकारिया पर मोटी रकम खर्च हो सकती है. दरअसल कई IPL टीमें ऑक्शन में चेतन सकारिया पर दांव खेल सकती हैं.

calender
05 December 2023, 07:43 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो