GT vs KKR:प्रसिद्ध कृष्णा के आगे घुटने टेकेंगे शुभमन गिल? मोदी स्टेडियम में कैसा होगा 25वें मैच का मिजाज, यहां देखें A टू Z डिटेल्स
गुजरात और कोलकाता के बीच आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. अब तक GT ने शानदार प्रदर्शन की है, वहीं KKR पहली जीत के लिए तरस रही है.

GT vs KKR: गुजरात टाइटंस (GT) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच आईपीएल 2026 का 25वां मैच 17 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा. इसे आप जियोस्टार नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते है. आइए जानते हैं इस मैच में किसका पलड़ा भारी है और यहां की पिच किसका साथ देगी.
दोनों टीमों की मौजूदा स्थिति
गुजरात टाइटंस चार मैचों में दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल पर छठे स्थान पर है. शुरुआती दो हार के बाद टीम ने लगातार दो जीत हासिल की हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम अब अपनी तीसरी जीत दर्ज करने के लिए उत्सुक है.
दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स पांच मैचों में चार हार और एक नो रिजल्ट के साथ तालिका के सबसे नीचे है. तीन बार की चैंपियन टीम को अभी तक कोई जीत नहीं मिली है. केकेआर इस मैच में पहली जीत हासिल करके अंक तालिका में वापसी करना चाहेगी.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल होती है. शुरुआती ओवरों में बल्लेबाज आसानी से रन बना सकते हैं. मैच आगे बढ़ने पर पिच धीमी हो जाती है, जिससे गेंदबाजों को मदद मिलती है. हालांकि अच्छी फॉर्म वाले बल्लेबाज बड़े स्कोर बना सकते हैं. टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है.
GT vs KKR हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक चार मैच खेले गए हैं, जिनमें गुजरात टाइटंस ने तीन और कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक जीता है. सबसे हालिया मुकाबला भी जीटी के नाम रहा. इस रिकॉर्ड से गुजरात को मनोवैज्ञानिक बढ़त मिलती है.
संभावित बेस्ट परफॉर्मर
बेस्ट बल्लेबाज: शुभमन गिल
जीटी के कप्तान शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने तीन मैचों में 165 रन बनाए हैं, औसत 50 से ज्यादा है. वे पारी की शुरुआत मजबूत करते हैं और जरूरत पड़ने पर रफ्तार भी बढ़ाते हैं.
बेस्ट गेंदबाज: प्रसिद्ध कृष्णा
प्रसिद्ध कृष्णा ने चार मैचों में 10 विकेट लेकर पर्पल कैप की दौड़ में आगे हैं. वे मध्य ओवरों और डेथ ओवरों में विकेट लेने में माहिर हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं.
गुजरात बनाम कोलकाता मैच की भविष्यवाणी
घरेलू मैदान, बेहतर फॉर्म और हेड-टू-हेड में बढ़त को देखते हुए गुजरात टाइटंस आज का मैच जीतने का प्रबल दावेदार है. केकेआर को अपनी पहली जीत के लिए संघर्ष करना पड़ेगा.
GT vs KKR संभावित प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा.
इंपैक्ट प्लेयर: शाहरुख खान
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रामांदेव सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी.
इंपैक्ट प्लेयर: वैभव अरोड़ा


