हरमनप्रीत कौर ने विजडन की लिस्ट में एंट्री कर रच दिया इतिहास, सूर्यकुमार यादव को भी मिला खास सम्मान

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया है। हरमनप्रीत कौर विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव टी-20 प्रारूप में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए हैं।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया है। हरमनप्रीत कौर विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी हैं। इसके साथ ही साल 2022 में अपने बल्ले से जमकर धमाल मचाने वाले सूर्यकुमार यादव को भी एक खास सम्मान मिला है और उन्हें टी-20 प्रारूप का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है।

बता दें कि हरमनप्रीत कौर का प्रदर्शन पिछले साल लाजवाब रहा था और हरमनप्रीत ने इंग्लैंड के खिलाफ 111 गेंदों का सामना करते हुए 143 रनों की बेहद शानदार पारी खेली थी। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को उसी के घर पर साल 1999 के बाद पहली बार वनडे सीरीज में करारी शिकस्त दी थी।

वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत की कप्तानी में कॉमनवेल्थ गेम्स में फाइनल मुकाबले तक का सफर भी तय किया था, जहां पर खिताबी मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, सिल्वर मेडल अपने नाम करने में भारतीय टीम कामयाब रही थी।

सूर्यकुमार यादव चुने गए साल 2022 के बेस्ट टी-20 क्रिकेटर -

सूर्यकुमार यादव के बल्ले से साल 2022 में जमकर रन बरसे थे, जिसकी वजह से सूर्या को विजडन टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। सूर्यकुमार यादव टी-20 अंतरराष्ट्रीय में एक साल में एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले विश्व के दूसरे बल्लेबाज बने थे। बता दें कि सूर्यकुमार यादव के बल्ले से पिछले साल दो शतक भी निकले थे, जिसमें एक न्यूजीलैंड के खिलाफ और एक इंग्लैंड के खिलाफ आया था।

लिस्ट में बेन स्टोक्स भी शामिल -

बता दें कि इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स का जलवा एक बार फिर देखने को मिला है। बेन स्टोक्स को विजडन ने विश्व का बेस्ट लीडिंग क्रिकेटर (अग्रणी क्रिकेटर) चुना है। बेन स्टोक्स की अगुआई में इंग्लैंड ने 10 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की है, जबकि टी-20 विश्व कप में भी इंग्लिश टीम के स्टार ऑलराउंडर का प्रदर्शन लाजवाब रहा था। गौरतलब है कि बेन स्टोक्स को यह सम्मान तीसरी बार मिला है। इससे पहले बेन स्टोक्स साल 2019 और साल 2020 में भी इस अवॉर्ड को अपने नाम कर चुके हैं।

calender
20 April 2023, 05:26 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो