IND-W vs AUS-W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत कौर की मिचेल स्टार्क ने की 'बेइज्जती', ऑन एयर मजाक उड़ाते दिखे दिग्गज गेंदबाज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होबार्ट में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच के दौरान एक ऐसा पल देखने को मिला, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. हरमनप्रीत कौर स्कूप शॉट को देख मिशेल स्टार्क हंस पड़े. इस दौरान का वीडियो सामने आ गया है.

Sonee Srivastav

IND-W vs AUS-W: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होबार्ट में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसे देख खुद ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क हंसने लगे. दरअसल भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्कूप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हेलमेट से टकरा गई.

इस पर कमेंट्री बॉक्स में बैठे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क जोर से हंस पड़े. इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.  

स्कूप शॉट की कोशिश में गड़बड़ टाइमिंग

मैच के 38.5वें ओवर में यह घटना हुई. ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज मेगन शट ने ऑफ स्टंप के बाहर थोड़ी छोटी गेंद फेंकी. हरमनप्रीत ने रन रेट बढ़ाने के लिए विकेटकीपर के ऊपर से स्कूप शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग सही नहीं बैठी और गेंद बल्ले के बजाय उनके हेलमेट की ग्रिल से जा टकराई. 

तेज आवाज हुई और गेंद नीचे गिर गई. टीम के फिजियो को तुरंत मैदान पर बुलाया गया, लेकिन जांच के बाद हरमनप्रीत मुस्कुराती हुई दिखी. वे पूरी तरह ठीक थीं और इस असफल प्रयास पर खुद भी हंस रही थी. 

स्टार्क की हंसी और कमेंट्री में मस्ती

कमेंट्री बॉक्स में रीप्ले देखते हुए मिशेल स्टार्क हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए. उन्होंने मजाक में कहा कि इस तरह के शॉट को भी गेंदबाजों द्वारा 'बैज' किए गए बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल कर लेना चाहिए.

उनके साथी कमेंटेटर भी हंस पड़े और बोले कि मेगन शट का दबदबा ऐसे ही कायम रह सकता है. यह हल्का-फुल्का मजाक क्रिकेट की भावना को दिखाता है, जहां प्रतिद्वंद्विता के साथ दोस्ताना माहौल भी बना रहता है. 

ऑस्ट्रेलिया को मिला 252 रनों का टारगेट 

27 फरवरी 2026 को बेलेरिव ओवल में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 251 का मजबूत स्कोर बनाया. प्रतिका रावल (52) और स्मृति मंधाना (31) ने अच्छी शुरुआत दी. बीच के ओवरों में विकेट गिरने से टीम 6 विकेट गवांकर 162 पर पहुंच गई, लेकिन हरमनप्रीत कौर ने 70 गेंदों पर 54 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली.

निचले क्रम में काश्वी गौतम (25) और क्रांति गौड़ (19) ने उपयोगी योगदान दिया. आखिरी ओवर में ओवरथ्रो से अतिरिक्त रन मिले और भारत 250 का आंकड़ा पार कर गया.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag