IPL 2023: मुंबई इंडियंस के इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर होने के बाद जसप्रीत बुमराह ने दिया अपडेट, बोले- 'हम जल्द...'

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से मुंबई इंडियंस के बाहर होने के बाद जसप्रीत बुमराह ने अपनी चोट पर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर जूतों की एक तस्वीर शेयर करते हुए, कैप्शन में लिखा है कि हैलो दोस्तों हम फिर मिल रहे हैं।

calender
28 May 2023, 05:01 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 ऑक्शन के आखिर में मुंबई इंडियंस के फैंस काफी खुश थे, जब फ्रेंचाइजी ने जोफ्रा आर्चर को टीम में शामिल किया था। इसका मतलब था कि जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर जोफ्रा आर्चर टीम के लिए खेलेंगे। हालांकि दोनों ही खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेल सके।

लीग के बीच में वापस स्वदेश लौटे आर्चर -

IPL 2023 में आर्चर ने मुंबई इंडियंस के लिए छह मुकाबले खेले। हालांकि यह पहले ही ऐलान कर दिया गया था कि जसप्रीत बुमराह अपनी पीठ की चोट के चलते इस सीजन IPL में नहीं खेलेंगे। पीठ की परेशानी के कारण बुमराह सितंबर 2022 से क्रिकेट के एक्शन से दूर हैं। हालांकि बुमराह पिछले साल भारतीय टीम के लिए एशिया कप और टी20 विश्व कप भी नहीं खेल पाए थे।

बुमराह की कमी खली भारतीय टीम को -

भारत को एशिया कप और टी20 विश्व कप में बुरी तरह से जसप्रीत बुमराह की कमी खली थी, क्योंकि भारतीय टीम इन खिताब को जीतने में असफल रही थी। इस बीच मुंबई इंडियंस के लिए भी अब IPL में यही स्थिति थी, जो दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इस बीच बुमराह ने अब भारतीय टीम में अपनी वापसी को लेकर संकेत दिए हैं।

बुमराह ने दिया चोट पर अपडेट -

आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर जूतों की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, "हैलो दोस्तों हम फिर मिल रहे हैं।" जसप्रीत बुमराह ने पिछले साल 25 सितंबर 2022 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेला था। इस बीच बुमराह एशिया कप नहीं खेल पाए थे, जिसके बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ और भारतीय टीम में लौटने के लिए बुमराह तैयार थे।

टी20 विश्व कप से भी बुमराह हुए बाहर -

बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए द्विपक्षीय टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज में खेलना शुरू किया था। हालांकि उन्हें अचानक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई सीरीज से पहले ही टीम से बाहर होना पड़ा और वह टी20 विश्व कप में भी टीम का हिस्सा नहीं थे।

IPL 2023 में भी टीम का हिस्सा नहीं बने -

जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले जनवरी में भारत की वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन अंत में उन्हें टीम से हटा दिया गया और घोषणा कर दी गई कि वह टेस्ट सीरीज के बाद इंडियन प्रीमियर लीग भी नहीं खेल पाएंगे।

calender
28 May 2023, 05:01 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो