रिंकू सिंह ने की सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई? जानिए क्या है सच

Rinku Singh Engagement: टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह की सगाई की खबरें हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि रिंकू सिंह ने यूपी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली है. प्रिया सांसद समाजवादी पार्टी से लोकसभा चुनाव जीती हैं.

Dimple Yadav
Edited By: Dimple Yadav

Rinku Singh Engagement: टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने यूपी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली है. प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद हैं. रिंकू सिंह, जो बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, पिछले दो सालों से भारतीय टीम में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. अब वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

प्रिया सरोज की बात करें तो वह सिर्फ 25 साल की उम्र में सांसद बनी थीं. वह मछली शहर से लोकसभा चुनाव जीती थीं. इसके अलावा, प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील रह चुकी हैं और उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई की है.

दिग्गज बीजेपी नेता को हराकर बनीं सांसद

प्रिया सरोज ने बीजेपी के दिग्गज नेता बीपी सरोज को हराकर लोकसभा में एंट्री की थी. उनके पिता, तूफानी सरोज, भी मछलीशहर से तीन बार सांसद रह चुके हैं. वह 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे. अब उनकी बेटी प्रिया सरोज मछलीशहर का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और वह देश की दूसरी सबसे युवा सांसदों में से एक हैं.

रिंकू सिंह हैं शानदार क्रिकेटर

रिंकू सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. वह भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं. खासकर टी20 फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. रिंकू सिंह ने 30 टी20 मैचों में 46 से ज्यादा की औसत से 507 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 160 से ज्यादा है. रिंकू ने भारतीय टीम के लिए 2 वनडे मैच भी खेले हैं. इसके अलावा, वह आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का अहम हिस्सा हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह को आईपीएल 2025 के लिए रिटेन किया है और उन्हें इस सीजन के लिए 13 करोड़ रुपये मिलेंगे.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag