मुंबई इंडियंस ने डाला RCB की राह में रोड़ा! इस स्टेडियम में अब मुकाबला नहीं खेल पाएगी बेंगलुरु

IPL 2026 जल्द ही शुरू होने वाला है. RCB के लिए स्टेडियम ढूंढना और मुश्किल हो गया है. मुंबई इंडियंस ने नवि मुंबई का डाई पाटील स्टेडियम RCB को देने से मना कर दी है.

Sonee Srivastav

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आगामी इंडियन प्रीमियम लीग (IPL) के लिए अपना घरेलू मैदान ढूंढ रही है, लेकिन नवि मुंबई का डाई पाटील स्टेडियम (DY Patil) अब विकल्पों से बाहर हो गया है. मुंबई इंडियंस (MI) ने RCB को साफ कह दिया है कि पहले देश के अन्य स्टेडियमों को आजमाएं, फिर डाई पाटील के बारे में सोचें.

चिन्नास्वामी स्टेडियम की समस्या

RCB का घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पिछले साल जून में हुई दुखद भगदड़ के बाद बड़े मैच नहीं करा पा रहा है. IPL 2025 फाइनल जीत के बाद ट्रॉफी सेलिब्रेशन में भगदड़ हुई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए थे. 

जस्टिस डी'कुन्हा कमिटी की 17 सिफारिशों पर काम चल रहा है. KSCA अपग्रेड कर रही है, लेकिन RCB पूरी तरह आश्वस्त नहीं है. सोमवार को कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वरा से मीटिंग हुई, जहां RCB के COO राजेश मेनन और KSCA अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद शामिल थे. बुधवार को वेन्यू इंस्पेक्शन है, जिसके बाद फैसले की उम्मीद है.

मुंबई इंडियंस क्यों कर रहा विरोध?

सूत्रों के मुताबिक, डाई पाटील MI के वानखेड़े स्टेडियम के करीब है और एक ही कैचमेंट एरिया में आता है. MI ने कहा कि अगर RCB यहां बेस बनाएगी तो गलत मिसाल बनेगी. कल कोई और टीम ब्रेबॉर्न या दूसरे मैदान पर आ सकती है. 

MI ने तर्क देते हुए कहा, "DY Patil ही क्यों? देश में राजकोट, पुणे, रायपुर, विशाखापट्टनम, इंदौर जैसे कई अच्छे स्टेडियम हैं. RCB को पहले इन विकल्पों को खत्म करना चाहिए." MI ने NOC देने से मना कर दिया, जिससे डाई पाटील बाहर हो गया. 

RCB के पास है कई विकल्प 

डाई पाटील के बाहर होने के बाद RCB अब छत्तीसगढ़ सरकार से बात कर रही है. रायपुर में कम से कम दो होम मैच हो सकते हैं. बाकी पांच मैचों के लिए इंदौर मुख्य विकल्प बन गया है. पहले भी इन शहरों पर चर्चा हुई थी, लेकिन अब ये मजबूत हो गए हैं. 

IPL गवर्निंग काउंसिल और BCCI को जल्द फैसला बताना होगा ताकि फिक्स्चर समय पर जारी हो सके. RCB फैंस के लिए ये मुश्किल वक्त है/ चिन्नास्वामी वापसी की कोशिश जारी है, लेकिन सुरक्षा सबसे पहले है. IPL 2026 में RCB कहां खेलेगी, ये जल्द ही साफ होगा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag