score Card

ODI World Cup Final 2011: ICC हुआ महेंद्र सिंह धोनी के सिक्स का दीवाना, माही को इस खास अवॉर्ड से किया सम्मानित

भारत के लिए इस मुकाबले में गौतम गंभीर ने 97 रन की शानदार पारी खेली थी जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 79 गेंदों पर नाबाद 91 रन बनाए थे। इस विश्व कप को धोनी के सिक्स के लिए भी याद रखा जाता है।

भारत ने 2 अप्रैल 2011 में को वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। भारत 28 साल बाद फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर विश्व चैंपियन बना था। इस मुकाबले को महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का लगाकर खत्म किया था। ICC ने अब इस ऐतिहासिक छक्के की वजह से महेंद्र सिंह धोनी को फैनक्रेज डिजिटल कलेक्टिबल अवॉर्ड से सम्मानित किया। इसकी जानकारी ICC ने ट्वीट कर के दी।

ज्ञात हो कि भारत ने साल 2011 में वनडे विश्व कप की मेजबानी की थी। भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला गया था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 274 रन का लक्ष्य खड़ा किया था। भारतीय टीम ने इसके जवाब में 42.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 277 रन बनाते हुए मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया था।

माही को ICC ने दिया अवॉर्ड -

भारत ने 28 साल बाद दूसरी बार वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। भारत के लिए इस मुकाबले में गौतम गंभीर ने 122 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों की मदद से शानदार 97 रन की पारी खेली थी, जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 79 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 91 रन बनाए थे। इस विश्व कप को महेंद्र सिंह धोनी के सिक्स के लिए भी याद रखा जाता है। इसलिए उन्हें ICC ने फैनक्रेज डिजिटल कलेक्टिबल अवॉर्ड से सम्मानित किया है।

युवराज सिंह ने किया था शानदार प्रदर्शन -

साल 2011 का विश्व कप एक और खिलाड़ी के लिए याद रखा जाता है और वो हैं युवराज सिंह। इस खिलाड़ी ने कैंसर से लड़ते हुए अद्भुत प्रदर्शन किया था। युवराज सिंह ने पूरे टूर्नामेंट में 362 रन बनाए थे और साथ ही 15 विकेट भी अपने नाम किए थे।

इस शानदार प्रदर्शन के चलते युवराज सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया था। वहीं महेंद्र धोनी को फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था।

calender
03 April 2023, 11:38 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag