'घर लौटने का कोई रास्ता नहीं...', अमेरिका-ईरान जंग में टीम के साथ फंसा ये IPL स्टार, PM से मदद की लगाई गुहार

पाक शाहीन्स बनाम इंग्लैंड लायंस का 1 मार्च को अबू धाबी में होने वाला दूसरा 50 ओवर का मैच रद्द कर दिया गया. वजह? इलाके में बढ़ते सैन्य हमले, सुरक्षा अलर्ट और धमाकों की खबरें.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

मीडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष का असर अब क्रिकेट जगत पर भी पड़ रहा है. इंग्लैंड लायंस और पाकिस्तान शाहीन्स के बीच अबू धाबी में 1 मार्च को दूसरा 50 ओवर का मैच रद्द कर दिया गया है. इस संकट के बीच आईपीएल में खेल चुके इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो अबू धाबी में फंसे हुए हैं और उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी है.

यह तनाव तब और गहरा गया जब क्षेत्र में मिसाइल हमलों की वजह से तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं और स्थानीय लोगों को अलर्ट जारी किए गए. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने टीम की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए मैच रद्द किया और आगे के कार्यक्रम पर विचार करने की बात कही है.

मैच रद्द होने का कारण?

इंग्लैंड लायंस और पाकिस्तान शाहीन्स के बीच अबू धाबी में होने वाला दूसरा 50 ओवर का मुकाबला सुरक्षा हालात बिगड़ने के कारण रद्द कर दिया गया. ECB ने आधिकारिक बयान में कहा कि टीम और स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. बोर्ड सुरक्षा विशेषज्ञों और सरकार के संपर्क में है तथा सभी आधिकारिक सलाह का पालन कर रहा है.

जॉनी बेयरस्टो की अपील

जॉनी बेयरस्टो, जो इंग्लैंड लायंस के साथ अबू धाबी में कोचिंग की भूमिका में हैं. सोशल मीडिया पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से अपील की. उन्होंने लिखा, Can you get us home??? अबू धाबी में हाल के दिनों में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं और मोबाइल अलर्ट पर मिसाइल खतरे की चेतावनी दी गई, जिसमें सुरक्षित इमारतों में शरण लेने और खिड़कियों से दूर रहने की सलाह थी.

ECB का बयान

ECB ने स्पष्ट किया कि टीम और स्टाफ की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है. बोर्ड लगातार सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में है. इसी वजह से पाकिस्तान शाहीन्स के खिलाफ मैच रद्द किया गया और इंग्लैंड महिला टीम की अबू धाबी यात्रा भी टाल दी गई है. आगे का कार्यक्रम स्थिति की समीक्षा के बाद तय होगा.

जॉनी बेयरस्टो का क्रिकेट करियर

36 वर्षीय जॉनी बेयरस्टो आईपीएल में स्टार रहे हैं. उन्होंने 52 मैचों में 1674 रन 34.87 के औसत से बनाए. SRH ने उन्हें 2022 मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज किया था, जहां पंजाब किंग्स ने उन्हें लिया. पैर की चोट के कारण वे आईपीएल 2023 नहीं खेल सके. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट में 6042 रन, 107 वनडे में 3868 रन और 80 टी20आई में 1671 रन बनाए हैं. हालांकि 2024 के बाद से वे टीम से बाहर हैं और वापसी मुश्किल लग रही है.

पीवी सिंधु भी फंसी हुईं

इस संघर्ष का असर भारतीय खिलाड़ियों पर भी पड़ा है. बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं. वे ऑल इंग्लैंड ओपन के लिए बर्मिंघम जा रही थीं, लेकिन दुबई से कनेक्टिंग फ्लाइट रद्द होने के कारण वे रूक गई हैं. सभी फ्लाइट्स अगली सूचना तक सस्पेंड हैं. अबू धाबी में अल धाफरा एयर बेस UAE और US एयरफोर्स द्वारा इस्तेमाल होता है, जबकि दुबई का जेबेल अली पोर्ट US नेवी का प्रमुख पोर्ट है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag