score Card

पार्टी सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेगी अनुप्रिया पटेल

अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल जी आज प्रतापगढ़ में भगवा चुंगी के पास प्लाजा पैलेस में पार्टी की सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगी।

प्रतापगढ़। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल जी आज प्रतापगढ़ में भगवा चुंगी के पास प्लाजा पैलेस में पार्टी की सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगी। इसके साथ ही संगठन को विस्तार देने के लिए आवश्यक निर्देश देंगी।

इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल भी सदस्यता अभियान में शामिल होंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल शुक्रवार को जनपद से सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगी।

इसके पश्चात पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में एक महीने तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान संगठन विस्तार एवं प्रदेशवासियों को पार्टी की नीतियों एवं विचारों से अवगत कराया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष पाल ने बताया कि शुक्रवार को अन्य पार्टियों के कई महत्वपूर्ण लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव जमुना प्रसाद सरोज, केके सिंह राष्ट्रीय सचिव, जीतलाल पटेल विधायक विश्वनाथगंज एवं अन्य मौजूद रहे।

calender
01 September 2022, 08:02 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag