Assam Flood: बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार, 4 लाख लोग अब भी प्रभावित

Assam Flood: इस समय कहीं गर्मी तो कहीं बारिश से गर्मी से राहत मिल रही है तो कहीं बाढ़ की स्थिती बनी हुई है। अमस में बाढ़ की स्थिती बनी हुई हैं। बाढ़ में हल्का सुधार देखने को मिला है। लेकिन अब भी 4 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित है..

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

Assam Flood News: असम में बाढ़ की स्थिति रविवार को गंभीर बनी रही और अभी तक 4 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हैं। एक आधिकारिक रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है। एक अधिकारी ने कहा कि नौ जिलों में चार लाख बाढ़ से प्रभावित हुए, हालाकिं जल स्तर कम होना शुरू हो गया। 

भारी बारिश के कारण असम के कुछ हिस्सों में लोग बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। मैंने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से बात की है और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। NDRF की टीमें पहले से ही जमीन पर राहत और बचाव अभियान चला रही हैं और पर्याप्त बल तैयार हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, मोदी सरकार इस कठिन समय में हमेशा असम के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।

असम में बाढ़ की स्थिति के संबंध में आपकी सक्रिय प्रतिक्रिया और चिंता के लिए गृह मंत्री को धन्यवाद। असम सरकार हाई अलर्ट पर है और प्रभावित व्यक्तियों को सभी सहायता प्रदान कर रही है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, भारत सरकार से राज्य को मिली हर मदद के लिए हम पीएम नरेंद्र मोदी के आभारी हैं।


 

calender
25 June 2023, 11:33 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो