score Card

छत्तीसगढ़: आज से बढ़ेगा तापमान, गर्मी का होगा एहसास, उत्तरी हवा के के कारण वातावरण में रहेगी ठंडक

मौसम में अब फिर से बदलाव का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी का दौर तेज होने जा रहा है। यानि अब फिर से गर्मी का अहसास होने लगेगा। हालांकि वातावरण में अभी उत्तरी हवा के प्रभाव से ठंडकता बनी रहेगी।

Chhattisgarh Weather News: मौसम में अब फिर से बदलाव का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी का दौर तेज होने जा रहा है। यानि अब फिर से गर्मी का अहसास होने लगेगा। हालांकि वातावरण में अभी उत्तरी हवा के प्रभाव से ठंडकता बनी रहेगी।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में निम्न स्तर पर हवा का आगमन उत्तर दिशा से होने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट चरम पर है। सोमवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। साथ ही मौसम विभाग द्वारा इसमें वृद्धि का ट्रेंड बनने की प्रबल संभावना जताई गई है। वहीं सोमवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

रायपुर के बाद दूसरा सबसे ठंडा जिला -

बता दें कि अधिकतम तापमान के मामले में रायपुर के बाद राजनांदगांव प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा जिला रहा। दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य से भले ही तीन डिग्री अधिक रहा, लेकिन यह बिलासपुर जिले से दो डिग्री कम ही रहा। रविवार को रायपुर में यह 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री दर्ज किया गया।

शहरों का मौसम -

रायपुर - अधिकतम तापमान 30.6, न्यूनतम तापमान 11.8

दुर्ग - अधिकतम तापमान 31.9, न्यूनतम तापमान 9.4

राजनांदगांव - अधिकतम तापमान 31.0, न्यूनतम तापमान 14.5

बिलासपुर - अधिकतम तापमान 33.0, न्यूनतम तापमान 12.0

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेशभर में सोमवार को मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। जहां रायपुर का सोमवार को अधिकतम तापमान 32.0 और न्यूनतम तापमान 14.0 रहेगा वही पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम तापमान 14.3 रहने की संभावना है।

calender
06 February 2023, 11:34 AM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag