Delhi: रामनवमी पर जहांगीरपुरी से यात्रा निकालने पर पाबंदी, पुलिस ने पार्क में नमाज की अनुमति से किया इनकार

दिल्ली पुलिस ने गुरूवार को एक आदेश जारी करते हुए कहा कि राम नवमी के मौके पर दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में यात्रा निकालने पर रोक लगा दी गई। इसके साथ ही पार्क में नमाज की अनुमति से भी इनकार कर दिया है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

दिल्ली पुलिस ने रामनवमी के अवसर पर जहांगीरपुरी इलाके में भगवान श्रीराम की यात्रा निकालने पर रोक लगा दी है। साथ ही पवित्र माह रमजान के दिनों में पार्कों में नमाज पढ़ने की अनुमति से भी इनकार कर दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार की इसकी जानकारी दी है।

दरअसल, पिछले साल 16 अप्रैल को जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के मौके पर निकाले गए जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प और मारपीट की घटना हुई। जिसमें आठ पुलिस कर्मियों और एक नागरिक को चोटें आई थी। पुलिस ने कानून व्यवस्था की दृष्टि से जहांगरीपुरी में यात्रा की अनुमति नहीं दी है।

उत्तर-पश्चिम जिला, सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) की ओर से जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि श्रीराम भगवान प्रतिमा यात्रा के लिए अनुमति देने से इनकार किया गया। पुलिस के लिखित ओदश में कहा गया है कि "मुझे आपको सूचित करने का निर्देश दिया गया है कि गुरुवार को रामनवमी महोत्सव के अवसर पर भगवान श्रीराम प्रतिमा यात्रा के लिए आपके अनुरोध पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा विचार किया गया है, लेकिन कानून और व्यवस्था की दृष्टि से इसे स्वीकार नहीं किया जा सका है।"

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि "इस विशेष कार्यक्रम पर समूह से मिले पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कोई पूर्व अनुमति नहीं थी। अनुमति पारंपरिक नहीं थी। केवल जहांगीरपुरी क्षेत्र की इस विशेष अनुमति से इनकार किया गया है।" अधिकारी ने कहा कि "नेताजी सुभाष प्लेस इलाके के एक पार्क में रमजान पर नमाज अदा करने के लिए एक समूह द्वारा एक और अनुमति मांगी गई थी। उसे भी खारिज कर दिया गया, क्योंकि यह भी पारंपरिक नहीं थी।"

आपकों बता दें कि कल यानी गुरुवार को देश भर में रामनवमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीराम की यात्रा निकाली जाती है। देश के विभिन्न हिस्सों में राम यात्रा का आयोजन किया जाएगा। लेकिन इस बाद दिल्ली पुलिस की ओर से जहांगीरपुरी इलाके में सुरक्षा कारणों के चलते यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं दिल्ली के बाकी इलाकों में भगवान श्रीराम की यात्रा का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जाएगा।

calender
29 March 2023, 02:05 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो