ग्रेटर नोएडा : वन विभाग थक गया लेकिन तेंदुआ पकड़ से बाहर, अब अजगर से डरे लोग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेकजॉन-4 में लेजर पार्क के पास निर्माणधीन क्षेत्र में एक बड़ा अजगर दिखाई दिया। इसके बाद यहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। अजगर देखे जाने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान चलाया। लेकिन वन विभाग की टीम अजगर को पकड़ने में नाकाम रही।

Shruti Singh
Shruti Singh

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में अब भी डर बरकरार है। दरअसल, तेंदुए को अभी तक वन विभाग की टीम पकड़ नहीं पाई है। वहीं अब लेजर पार्क के पास सोमवार शाम अगजर दिखने से लोग एक बार फिर दहशत में आ गए है।

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेकजॉन-4 में लेजर पार्क के पास निर्माणधीन क्षेत्र में एक बड़ा अजगर दिखाई दिया। इसके बाद यहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। अजगर देखे जाने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान चलाया। लेकिन वन विभाग की टीम अजगर को पकड़ने में नाकाम रही।

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जेसीबी की मदद से निर्माणधीन साइट पर पड़े पत्थर को हटाया गया। क्योंकि ऐसा अंदेशा था कि कहीं अजगर पत्थर के नीचे तो नहीं चला गया। लेकिन इसके बावजूद भी वन विभाग की टीम को अजगर दिखाई नहीं दिया। वहीं अब इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अजगर का डर सताने लगा है।

calender
10 January 2023, 03:52 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो