मध्य प्रदेश: सियाचिन में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से हुई शिवपुरी के लाल की दुखद मौत, कल पार्थिव शरीर पहुंचेगा पैतृक गांव

लद्दाख के सियाचीन बॉर्डर पर-30 डिग्री सेल्सियस में ड्यूटी के दौरान सेना के जवान शिवपुरी के लाल अमर शर्मा का दु:खद निधन हो गया। खबर मिलते ही शिवपुरी जिले में शोक की लहर फैली हुई है

Janbhawana Times
Janbhawana Times

संबाददाता- कुलदीप गुप्ता (शिवपुरी मध्य प्रदेश)

मध्य प्रदेश। लद्दाख के सियाचीन बॉर्डर पर-30 डिग्री सेल्सियस में ड्यूटी के दौरान सेना के जवान शिवपुरी के लाल अमर शर्मा का दु:खद निधन हो गया। खबर मिलते ही शिवपुरी जिले में शोक की लहर फैली हुई है।

दरअसल शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के खरई भाट के रहने वाले 26 वर्षीय सेना के जवान अमर शर्मा पुत्र सियाराम शर्मा का हृदयगति रुकने से उस समय मौत हो गई जब वह लद्दाख के सियाचीन बॉर्डर पर -30 डिग्री सेल्सियस, बर्फ के बीचो-बीच देश की रक्षा के लिए तैनात थे।

परिजनों को बीते शाम आर्मी हेड क्वार्टर से सूचना मिली। जिसके बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, गांव में मातम सा छाया हुआ है। जवान का पार्थिव शरीर कल शिवपुरी पहुंचेगा। जहां गृह ग्राम खरई भाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

calender
28 October 2022, 10:57 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो