score Card

शिवपुरी: अतिक्रमणकारियों ने घेर कर वन विभाग पर किया हमला, डिप्टी रेंजर सहित 5 वनकर्मी घायल

शिवपुरी के सतनबाड़ा रेंज की वन भूमि पर अतिक्रमण कर रहे अतिक्रमणकारियों को रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर एकजुट होकर लगभग 2 दर्जन अतिक्रमणकारियों ने हमला बोल दिया

संबाददाता- कुलदीप गुप्ता (शिवपुरी मप्र)

मध्यप्रदेश। शिवपुरी के सतनबाड़ा रेंज की वन भूमि पर अतिक्रमण कर रहे अतिक्रमणकारियों को रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर एकजुट होकर लगभग 2 दर्जन अतिक्रमणकारियों ने हमला बोल दिया। एकाएक हुए हमले में वन कर्मी घायल हुए हैं। जिनमें से एक वनकर्मी पर धारदार हथियार से हमला बोला गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पांचों घायल वन कर्मियों को शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सतनवाड़ा रेंज के चितौरा चटोरी बीट क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 65 में कुछ लोगों के द्वारा वन भूमि पर पेड़ों को काटकर अतिक्रमण किया जा रहा था। इसकी सूचना वन विभाग को मिली थी।

मौके पर वन विभाग की पांच सदस्यीय टीम अतिक्रमण को रोकने के लिए पहुंची। जहां मौके पर एक ट्रैक्टर से जंगल को जोता जा रहा था। जैसे ही वनकर्मियों ने ट्रैक्टर से होती जुताई को रुकवाया तो चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। इसके बाद पांचों वन कर्मी अतिक्रमण के लिए की गई बागड़ को नष्ट करने में जुट गए।

इस दौरान एकाएक पीछे से लगभग 2 दर्जन हथियारबंद लोगों ने वन कर्मियों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में वन कर्मी कुछ समझ पाते इससे पहले अतिक्रमणकारियों ने वनकर्मियों से जमकर मारपीट की। इस हमले में बीट गार्ड सचिंद्र रघुवंशी केसर पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया।

जिसमें वह बुरी तरीके से घायल हो गया। मौके पर से इसकी सूचना आला-अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंची टीम को देख अतिक्रमणकारी मौके से भाग गए। जिसके बाद सभी घायल वनकर्मियों को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

calender
17 October 2022, 01:42 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag