जो अच्छा काम करता है उसी को परेशान किया जाता है: मनीष सिसोदिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की छापेमारी वैश्विक स्तर पर सराहे जा रहे उनके अच्छे प्रदर्शन का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भी सीबीआई के छापे पड़े हैं और इस बार

Janbhawana Times
Janbhawana Times

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की छापेमारी वैश्विक स्तर पर सराहे जा रहे उनके अच्छे प्रदर्शन का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भी सीबीआई के छापे पड़े हैं और इस बार भी कुछ सामने नहीं आएगा। CBI ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के संबंध में सिसोदिया के आवास समेत 10 से अधिक स्थानों पर शुक्रवार सुबह छापेमारी की।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने  सोशल मीडिया (Social Media) में ट्वीट कर जानकारी दी है कि CBI आई है, जिसका स्वागत है, हम कट्टर ईमानदार है। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे है, साथ ही उन्होने कहा कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे ही परेशान किया जाता है, इसीलिए हमारा देश अभी तक नंबर 1 नही बन पाया।

आपको बता दे कि CBI ने मनीष सिसोदिया के आवास सहित आबकारी नीति मामले में दिल्ली NCR  में 21 स्थानों पर कारवाई चल रही है। इसी दौरान सिसोदिया ने कहा कि कुछ दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा ताकि शिक्षा व स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सके। सिसोदिया ने कहा कि हम दोनों पर अरोप झुठे हैं, कोर्ट में सच सामने आ जाएगा। 

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के मुख्य पृष्ठ पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन उनके घर पर केंद्र ने सीबीआई को भेजा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सीबीआई का स्वागत है। पूरा सहयोग करेंगे। पहले भी कई जांच हुईं और छापे मारे गए। कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा।’’ 

 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। इसे ये रोकना चाहते हैं, इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्रियों के खिलाफ छापे मारे जा रहे हैं और गिरफ्तारी की जा रही हैं।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘जिसने भी 75 साल में अच्छे काम करने की कोशिश की, उसे रोका गया। इसीलिए भारत पीछे रह गया, लेकिन हम दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे।’’

calender
19 August 2022, 11:53 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो