हनीमून मर्डर 2.0: रात 9 बजे की सैर...और सुबह लाश! खुनी पत्नी ने हिट-एंड-रन की साजिश रच पति का किया कत्ल

मेघालय जैसा एक और हनीमून मर्डर केस सामने आया है. जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए एक ऐसा प्लान बनाया, जिसे जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे.

Sonee Srivastav

जयपुर: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक नवविवाहित जोड़े के साथ हुई घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. जहां शुरू में यह एक साधारण सड़क हादसा लग रहा था, वहीं जांच में खुलासा हुआ कि यह पत्नी द्वारा रची गई ठंडे दिमाग वाली हत्या की साजिश थी. इसे अब 'राजस्थान का हनीमून मर्डर' कहा जा रहा है, जो मेघालय के एक पुराने मामले की याद दिलाता है.

घटना की शुरुआत

30 जनवरी की शाम करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रावला थाना क्षेत्र की एक सुनसान सड़क पर एक दंपति बेहोश पड़ा है. 25 वर्षीय आशीष और उसकी 23 वर्षीय पत्नी अंजू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया, जबकि अंजू को चोटें कम लगी. अंजू ने बताया कि वे शाम की सैर पर निकले थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी. उसने यह भी दावा किया कि उसके सोने के गहने लूट लिए गए. 

पुलिस को हुआ संदेह

पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम बुलाई. जांच में कई बातें संदिग्ध लगी. आशीष के शरीर पर पिटाई और गला घोंटने के निशान मिले, लेकिन अंजू पर कोई गंभीर चोट नहीं थी. मेडिकल रिपोर्ट ने साफ संकेत दिए कि यह कोई हिट-एंड-रन नहीं, बल्कि जानबूझकर किया गया हमला था. अंजू के फोन रिकॉर्ड से पता चला कि वह संजू नामक व्यक्ति से लगातार संपर्क में थी, जो उसका पूर्व प्रेमी था.

पूर्व प्रेमी से बनी साजिश

आशीष और अंजू की शादी तीन महीने पहले हुई थी, लेकिन अंजू इस रिश्ते से खुश नहीं थी. शादी के बाद वह अपने मायके सदुलशहर चली गई, जहां उसका संजू से फिर संपर्क हुआ. दोनों ने मिलकर आशीष को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. संजू के साथ उसके दो साथी रॉकी (रोहित) और बादल (सिद्धार्थ) भी शामिल हो गए.

लूटपाट का नाटक रचने के लिए अंजू ने दिए झुमके 

अंजू ने रोजाना रात को आशीष को टहलने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाना शुरू किया. 30 जनवरी की रात वह उसे उसी सड़क पर ले गई, जहां तीनों हमलावर छिपे थे. उन्होंने आशीष पर बेरहमी से हमला किया, गला घोंटा और मार डाला. अंजू ने अपना फोन और झुमके हमलावरों को दे दिए ताकि लूटपाट का नाटक रचे. बाद में उसने बेहोशी का दिखावा किया.

अंजू के बयानों में बार-बार बदलाव और घटना के विरोधाभासों ने पुलिस का शक गहराया. तकनीकी जांच और कॉल डिटेल्स से पूरी साजिश सामने आ गई. पुलिस ने अंजू, संजू, रॉकी और बादल समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag