Gujarat की ताजा ख़बरें
Saturday, 05 November 2022
गुजरात चुनाव के लिए आप ने जारी की 21 उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट
Friday, 04 November 2022
Gujarat: कौन है आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी?
Friday, 04 November 2022
Gujarat: मोरबी हादसे में सरकार का बड़ा एक्शन, नगर पालिका के मुख्य अधिकारी को किया सस्पेंड
गुजरात के मोरबी शहर में पुल गिरने की घटना को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर है। दरअसल, इस हादसे के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एक और बड़ा एक्शन लिया गया है। बता दें कि घटना के मद्देनजर मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह जाला को निलंबित कर दिया है।
Thursday, 03 November 2022
Gujarat Election: गुजरात चुनाव की तारीखों का आज दोपहर 12 बजे हो सकता है ऐलान
गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज यानी गुरुवार को हो सकता है। चुनाव आयोग की आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस है। बताया जा रहा है कि इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्वाचन आयोग गुजरात विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा।
Monday, 31 October 2022
मोरबी पुल हादसाः धर्मगुरू दलाई लामा ने हादसे पर जताया दुख
तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा ने गुजरात के मोरबी में पुल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। दलाई लामा ने मोरबी पुल इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह इससे काफी दुखी है।
Monday, 31 October 2022
मोरबी पुल हादसाः सीएम केजरीवाल ने आदमपुर रोड शो रद्द किया
गुजरात के मोरबी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। मोरबी में केबल से बना ब्रिज टूटने से 141 लोगों की मौत हो गई। एनडीआरएफ, थलसेना, वायुसेना और नौसेना की कई टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। मोरबी पुल हादसे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई।
Monday, 31 October 2022
Gujarat: मोरबी हादसे में अब तक 134 की मौत, रेस्क्यू में जुटीं सेना और NDRF की टीमें
गुजरात के मोरबी शहर में रविवार की शाम माच्छू नदी पर बने केबल पुल के टूटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 141 हो गई है।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पुल पर 400 से ज्यादा लोग मौजूद थे। ये लोग रविवार की छुट्टी होने पर ब्रिज पर घूमने पहुंचे थे।
Sunday, 30 October 2022
उनकी नियत खराब है, यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बोले अरविंद केजरीवाल
सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए एक समिति गठित करने का फैसला किया है। इस फैसले की आलोचना करते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भावनगर पहुंचने पर यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बीजेपी पर हमला बोला। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी नियत खराब है। बीजेपी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में इस क्यों लागू नहीं करती है।
Sunday, 30 October 2022
Gujarat: अल्पेश कथीरिया और धार्मिक मालविया आप में शामिल
गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखें अभी घोषित नहीं हुई हैं लेकिन पार्टियों के बीच उठा-पटक जारी है। इसी बीच रविवार को आम आदमी पार्टी को बड़ी ताकत मिली है। पाटीदार आंदोलन के गब्बर कहे जाने वाले अल्पेश कथीरिया और धार्मिक मालविया आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आप में शामिल हुए।
Saturday, 29 October 2022
Gujarat Election: AAP ने सीएम के चेहरे पर जनता से मांगी राय, जारी किया नंबर
गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) ने कहा है कि हम चाहते हैं कि गुजरात के लोग हमें बताएं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए।
Friday, 28 October 2022
Gujarat Assembly Election 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट
गुजरात। आम आदमी पार्टी आगामी चुनाव को लेकर काफी जोरों.शोरों से प्रचार करने में लगी हैं। गुरूवार को पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सातवी लिस्ट जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार करने के लिए पूरा समय देना चाहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने गुरूवार को उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट भी जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी इस लिस्ट में 13 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है।