Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Saturday, 06 May 2023
Jammu and Kashmir: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजौरी आर्मी बेस कैंप का किया दौरा, पांच जवान हुए थे शहीद
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर है। शुक्रवार को राजौरी के कांडी में आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ में पांच जवानों के शहीद होने के एक दिन बाद राजनाथ सिंह राजौरी के आर्मी बेस कैंप पहुंचे हैं।
Monday, 09 January 2023
राजदूतों के राउंडटेबल सम्मेलन के दौरान रक्षा मंत्री ने कहा- हमारा प्रयास G-20 के भीतर आम सहमति बनाना है
एयरो इंडिया 2023 के लिए राजदूतों के राउंडटेबल सम्मेलन के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास G-20 के भीतर आम सहमति बनाना है और अधिक सुरक्षित, समृद्ध, टिकाऊ और न्यायपूर्ण दुनिया के एजेंडे को आकार देना है। हम G-20 की अध्यक्षता को और भारत को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के अवसर के रूप में देखते हैं
Friday, 23 December 2022
सिक्किमः खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 जवान शहीद, रक्षामंत्री ने जताया दुख
सिक्किम के जेमा इलाके में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सेना के जवानों को ले जा रहा एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए है, जबकि चार जवानों के घायल होने की खबर है। वहीं घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि हताहत होने वाले जवानों की संख्या बढ़ भी सकती है। इस घटना पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।
Tuesday, 13 December 2022
तवांग में हुए झड़प पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में बोले- हमने कूटनीतिक स्तर पर मामला उठाया
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज बुलाई बैठक। यह बैठक रंक्षा मंत्री ने आवास पर बुलाई थी। इस बैठक में बता दे कि कि विदेश मंत्री एस जयशंकर, सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख, एनएसए अजीत डोभाल समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
Tuesday, 13 December 2022
राघव चड्ढा ने चीनी घुसपैठ पर संसद में बहस कराने की मांग की
अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में चीनी सैनिकों की घुसपैठ का मामला तूल पकड़ रहा है। इस मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई है। इस मामले में आम आदमी पार्टी सहित बाकी विपक्षी दलों में भी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इस मुद्दे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सफाई देनी है।
Friday, 09 December 2022
भाजपा ने राजनाथ सिंह, बीएस येदियुरप्पा और अर्जुन मुंडा को बनाया गुजरात का पर्यवेक्षक
गुजरात विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भापजा) ने नई सरकार के गठन को लेकर तैयारी तेज कर दी है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को गुजरात का पर्यवेक्षक बनाया है। शनिवार को तीनों नेता गुजरात जाएंगे और विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे।
Tuesday, 08 November 2022
95 साल के हुए लाल कृष्ण आडवाणी, बधाई देने घर पहुंचे पीएम मोदी
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है। वह 95 साल के पूरे हो गए है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई देने उनके आवास पहुंचे है। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी घर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।