iPhone 17 Pro, Pro Max भारत में लॉन्च, 48MP कैमरा सिस्टम और A19 Pro चिप की जानें खासियत
अब तक का सबसे दमदार iPhone के रूप में पेश किया गया, नया प्रो लाइनअप आपको हैरान कर देगा! इसमें एक शानदार री-डिज़ाइन किया गया कैमरा सिस्टम, बिजली की रफ्तार वाली A19 प्रो चिप और iPhone की अब तक की सबसे लंबी बैटरी लाइफ है जो आपके अनुभव को और भी रोमांचक बनाएगी.

iPhone 17 Pro Max: Apple ने 9 सितंबर को आयोजित अपने मचअवेटेड 'Awe Dropping' इवेंट में iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max से पर्दा उठा दिया. इन नए डिवाइसेज को अब तक के सबसे ताकतवर iPhones के रूप में पेश किया गया है. अपने स्टाइलिश नए डिजाइन, शक्तिशाली A19 Pro चिप, उन्नत कैमरा सिस्टम और लंबी बैटरी लाइफ के साथ ये iPhones पेशेवर उपयोगकर्ताओं और टेक प्रेमियों दोनों के लिए आकर्षक साबित होंगे.
जहां iPhone Air अल्ट्रा-पतले फॉर्म फैक्टर के लिए सुर्खियों में रहा, वहीं iPhone 17 Pro सीरीज ने साइज, पावर और फीचर्स के मामले में Apple के प्रीमियम सेगमेंट को एक नई ऊंचाई दी है. खासतौर पर iPhone 17 Pro Max, अब तक के iPhone इतिहास का सबसे बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है.
A19 Pro चिप और अल्टीमेट परफॉर्मेंस
iPhone 17 Pro और Pro Max में Apple की अब तक की सबसे तेज 3nm A19 Pro चिप दी गई है. जो iPhone 17 में इस्तेमाल हुई A19 चिप की तुलना में अधिक पावरफुल है. ये डिवाइसेज 12GB RAM के साथ आते हैं जबकि स्टैंडर्ड iPhone 17 और Air वेरिएंट में 8GB RAM मिलती है. यह कॉम्बिनेशन न सिर्फ मल्टीटास्किंग को स्मूद बनाता है बल्कि Apple की आने वाली AI Siri सुविधाओं के लिए भी तैयार है, जो 2026 की शुरुआत में लॉन्च की जाएंगी.
Apple ने इस बार वेपर चेंबर कूलिंग को शामिल किया है जिससे चिपसेट लंबे समय तक हाई परफॉर्मेंस बनाए रख सकेगा. बैटरी की क्षमता अभी सार्वजनिक नहीं की गई है लेकिन कंपनी का दावा है कि यह अब तक की सबसे लंबी बैटरी लाइफ देने वाला iPhone होगा.
कैमरा सिस्टम में क्रांति
iPhone 17 Pro सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण इसका अत्याधुनिक 48MP मुख्य कैमरा सेंसर है जो शानदार फोटोग्राफी का वादा करता है. यह सेंसर लो लाइट परफॉर्मेंस और डिटेलिंग के मामले में अब तक के सभी iPhone कैमरों से बेहतर है. इसके अलावा, टेलीफोटो लेंस अब 8x ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम सपोर्ट करता है. जो फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफर्स के लिए एक बड़ा तोहफा है.
वीडियो रिकॉर्डिंग को 8K तक बढ़ा दिया गया है. जिससे यह स्मार्टफोन एक फुल-फ्लेज्ड प्रोडक्शन टूल बन गया है. फ्रंट कैमरा में सेंटर स्टेज फीचर के साथ नया वाइड-एंगल कैमरा शामिल है जो वीडियो कॉल और सेल्फी अनुभव को और भी बेहतर बनाता है.
डिजाइन में नया ट्विस्ट
iPhone 17 Pro और Pro Max के डिजाइन में इस बार टाइटेनियम को हटाकर ग्लास और मेटल का यूनिबॉडी मिश्रण इस्तेमाल किया गया है. जिसे Apple सिरेमिक शील्ड 2 कहता है. यह डुअल-टोन फिनिश न सिर्फ स्टाइलिश है बल्कि मजबूत भी है. Pro मॉडल्स में कैमरा लेआउट को और भी अधिक चौड़ा और समरूप बनाया गया है जिससे यह देखने में एकदम नया और प्रीमियम महसूस होता है.
प्री-ऑर्डर और उपलब्धता
Apple ने घोषणा की है कि iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के लिए प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे. इनकी शुरुआती कीमतें निम्नलिखित हैं:-
-
iPhone 17 Pro: ₹1,34,900 से शुरू
-
iPhone 17 Pro Max: ₹1,49,900 से शुरू
ये डिवाइसेज कॉस्मिक ऑरेंज, डीप ब्लू और सिल्वर रंगों में उपलब्ध होंगे. 19 सितंबर से इनकी सामान्य बिक्री शुरू हो जाएगी.


