Bihar की ताजा ख़बरें
Bihar
ऐतिहासिक गौरव और युवा ऊर्जा से भरपूर बिहार, भारत के उत्तर-पूर्वी भाग का एक प्रमुख राज्य है. जनसंख्या के मामले में यह देश का तीसरा सबसे बड़ा और क्षेत्रफल के लिहाज से 12वां राज्य है. प्राचीन काल में विशाल साम्राज्यों, संस्कृति और नालंदा जैसे महान शिक्षा केंद्रों का गढ़ रहे बिहार की एक अनोखी बात यह है कि इसकी अधिकांश आबादी लगभग 89% गांवों में बसती है, जबकि शहरी आबादी सिर्फ 11.3 प्रतिशत है. बिहार देश के सबसे युवा राज्यों में से एक है, जहां की 58% आबादी 25 वर्ष से कम उम्र की है.
पटना में छात्रों के प्रदर्शन पर बवाल, लाठीचार्ज और आंसू गैस के बीच बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र
पटना में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पेपर लीक के विरोध में छात्रों के राजभवन मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई. बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया, जबकि छात्र अपनी मांगों पर डटे रहे.
Bihar Delimitation: बिहार में पंचायतों का होगा बड़ा पुनर्गठन! सरकार ने जारी की परिसीमन अधिसूचना, बदलेंगे नाम, सीमाएं और मुख्यालय
बिहार सरकार ने ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन और परिसीमन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. नए नियमों के तहत 2011 की जनगणना के आधार पर पंचायतों की सीमाएं, नाम और मुख्यालय तय किए जाएंगे.
पटना के मनेर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को मिली बम से उड़ाने की धमकी, इलाके में मचा हड़कंप
बिहार की राजधानी पटना में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब मनेर स्थित उप डाकघर परिसर में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र को भी धमकी भरा ईमेल मिला है. ईमेल मिलते ही स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मनेर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची.
बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 29 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन, जानिए पूरा शेड्यूल
सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के लिए नई ट्रांसफर नीति के तहत 29 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे. शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि तबादलों की कोई तय संख्या नहीं है और सभी आवेदनों पर निर्धारित नियमों के अनुसार विचार किया जाएगा.
बिहार में बंद पुल पर बर्थडे सेलिब्रेशन पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर FIR दर्ज
बिहार के बक्सर में सुरक्षा कारणों से बंद रेलवे ओवरब्रिज पर जन्मदिन की पार्टी करना आयोजक को महंगा पड़ गया. 26.4 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल पर पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बिहार के अररिया में अनियंत्रित ट्रक पलटा, हाईवे की रेलिंग तोड़ी, चालक ने कूदकर बचाई जान
बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-327E पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. पुलिस के अनुसार, ट्रक किशनगंज से अररिया की ओर जा रहा था. वहीं जैसे ही वाहन पनाली चौक के पास पहुंचा, चालक को कथित तौर पर नींद की झपकी आ गई.
आज से शुरू होंगे सरकारी शिक्षकों के ट्रांसफर, मंत्री मिथिलेश तिवारी ने साफ किए नियम, जानें कैसे करना होगा आवेदन
बिहार के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत लाखों शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है. राज्य में लंबे समय से लंबित तबादला प्रक्रिया को गति देते हुए शिक्षा विभाग आज से ट्रांसफर पोर्टल खोलने जा रहा है.
बीजेपी के गढ़ बांकीपुर में सम्राट चौधरी की अग्निपरीक्षा, पीके की एंट्री से दिलचस्प हुआ मुकाबला
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव राज्य की राजनीति का केंद्र बन गया है. मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी के नेतृत्व में यह पहला चुनाव होगा. इसलिए इस उपचुनाव को सरकार के कामकाज और राजनीतिक स्वीकार्यता की कसौटी के रूप में भी देखा जा रहा है.
बेंगलुरु में बड़ा हादसा, पत्थर की खदान में चट्टान खिसकने से बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत
बेंगलुरु साउथ तालुक के मादापट्टना क्षेत्र में स्थित एक पत्थर की खदान में गुरुवार सुबह अचानक एक विशालकाय चट्टान ढह गई. इस भयानक हादसे की चपेट में आने से बिहार के रहने वाले 7 दिहाड़ी मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

