Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Saturday, 06 August 2022
नवी मुंबई में वेंकटेश्वर मंदिर की भूमि पूजा के लिए शिंदे और फडणवीस आमंत्रित
Monday, 01 August 2022
रोज सुबह बजने वाला 'भोंपू' तो अंदर गया... संजय राउत की गिरफ्तारी पर CM शिंदे का बड़ा हमला
Saturday, 30 July 2022
राज्यपाल के बयान से CM शिंदे भी नहीं सहमत, बोले पद का रखें ख्याल
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के विवादित बयान से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी सरकार ने भी किनारा कर लिया। एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्यपाल के विचार निजी है, हम उनका समर्थन नही करते। राज्यपाल का पद संवैधानिक पद है। उन्हे संविधान के दायरे में रहकर बात करनी चाहिए।
Saturday, 30 July 2022
कंगना रनौत ने मुर्मू-योगी समेत 4 नेताओं की तस्वीर शेयर की, लिखा- इसे ही कहते हैं...
अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की पुरानी तस्वीर लगी है।
Saturday, 30 July 2022
Maharashtra : पूर्व मंत्री अर्जुन खोतकर ने भी छोड़ा उद्धव ठाकरे का साथ
शिवसेना के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री अर्जुन खोतकर(Arjun Khotkar) ने शनिवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समूह में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह निर्णय लेने से पहले उन्होंने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से बातचीत की।
Saturday, 23 July 2022
शिवसेना के दोनों गुटों को चुनाव आयोग का नोटिस, पार्टी के लिए साबित करना होगा बहुमत
चुनाव आयोग ने शिवसेना के दोनों गुटों को नोटिस जारी कर 08 अगस्त को दोपहर एक बजे तक बहुमत के साक्ष्यों के साथ जवाब मांगा है। इसमें शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को अब तक का सबसे बड़ा झटका लग सकता है। उद्धव ठाकरे बगावत करने वाले 40 विधायकों और 12 सांसदों के घाव से अभी तक उबर नहीं सके हैं।आयोग ने उद्धव गुट को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट की ओर से शिवसेना पर दावे के संबंध में पत्र भी भेजा है। आयोग ने नोटिस में दोनों गुटों से समर्थक जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के हस्ताक्षरित पत्र उपलब्ध कराने को कहा है।
Thursday, 14 July 2022
Maharashtra Petrol Price: महाराष्ट्र में 5 रूपये सस्ता हुआ पेट्रोल
महाराष्ट्र में आम जनता को बड़ी राहत मिली है। शिंदे सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों को सस्ता कर दिया है। बता दें कि राज्य में पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल की कीमत में 3 रुपये की कटौती की गई है। ऐसे में लोगों को काफी फायदा होने जा रहा है।
Saturday, 09 July 2022
एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने शाह से की मुलाकात, मंत्रिमंडल गठन पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों के बीच शाह के साथ इन दोनों नेताओं की मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Saturday, 09 July 2022
मुंबई लौटने पर मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा: CM एकनाथ शिंदे
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपने शपथ ग्रहण समारोह के बाद दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर आये हुये हैं।मुख्यमंत्री शिंदे ने आज सुबह महाराष्ट्र सदन में महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज, भारतीय संविधान के निर्माता डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर और महान सामाजिक क्रांतिकारी महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्तियों पर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री फडनवीस भी उपस्थित रहे।
Thursday, 07 July 2022
Maharastra Politics: उद्धव ठाकरे को लगा बड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 66 पार्षद
महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, ठाणे नगर निगम भी शिवसेना चीफ ठाकरे के हाथ से फिसल गई है। यहां शिवसेना के 67 में से 66 पार्षद एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं।