Viral Video: अंगूर बेचने वाले चचा का वीडियो देख, भूल जाएंगे कच्चा बादाम

आज के समय में सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग क्या-क्या नही करते। सोशल मीडिया रातों-रात किसी को भी स्टार बना देता है। आपने बचपन का प्यार सुना होगा, कच्चा बादाम सुना होगा।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आज के समय में सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग क्या-क्या नही करते। सोशल मीडिया रातों-रात किसी को भी स्टार बना देता है। आपने बचपन का प्यार सुना होगा, कच्चा बादाम सुना होगा। लेकिन अब आ गए है अंगूर बेचने वाले चचा। इन दिनों सोशल मीडिया पर अंगूर बेचने वाले चचा का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक चचा बड़े आराम से बैठे अंगूर बेचते हुए नजर आ रहे है। इस दौरान वह गाना गाते हुए कुछ ऐसी लाइनें बोलते है जो सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी पसंद आ रही है।

जिस किसी ने भी चचा का यह वीडियो देखा होगा शायद ही किसी की हसी रुकी हो। आपकों बता दे, ये वही चचा है जिन्होंने कच्चा अमरुद गाया था। कच्चा अमरुद वाले वीडियो से चचा ने खूब सुर्खियां बटौरी थी। मगर अब इन चचा का अंगूर गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप लोग देख सकते है कि कैसे ये चचा अपने ठेले पर बैठकर चाय पीते हुए गाने गाकर अंगूर बेच रहे है।

 

चचा का यही स्टाइल सोशल मीडिया पर लोगों को हसने पर मजबूर कर रहा है। बता दे, इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को saaliminayat नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 1 लाख 10 हजार से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

calender
31 March 2022, 11:38 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो