score Card

सीबीआई कोर्ट में होगी आज अजम खान की पेशी

सीबीआई कोर्ट में होगी आज अजम खान की पेशी

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

जिला सीतापुर के जेल में बंद अजम खान की कोर्ट में होगी पेशी। सोमवार को उन्हें जेल से लखनऊ भेज दिया गया है। आजम खान को जल निगम भर्ती घोटाले के मामले में एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा। असल में सपा सरकार में जल निगम में करीब 1300 पदों पर भर्ती में घोटाला हुआ था। सपा शासनकाल में भर्ती घोटाले के दौरान आजम खान जल निगम के अध्यक्ष थे।

आजम खान पर चोरी, धोखाधड़ी समेत करीबन 80 मुकदमे दर्ज हैं। आधे से ज्यादा मामलों में आजम को जमानत मिल चुकी है। 10 सितंबर, 2021 को इस मामले में आजम खान की जमानत अर्जी खारिज हो गई थी। CBI की विशेष अदालत ने आजम खान को 15 नवंबर को पेश करने का आदेश दिया था।

READ MORE काशी विश्वनाथ मंदिर में पुनर्स्थापना की गई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जेम वाले बयान पर सांसद आजम खान की पत्नी शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा ने पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि आजम खां का नाम जिन्ना के साथ जोड़ना सरासर अन्याय है। जबकि, आजम खान ने तो हमेशा जिन्ना की विचारधारा का विरोध किया है। वहीं, भाजपा के लालकृष्ण आडवाणी ने पाकिस्तान जाकर जिन्ना की मजार पर माथा टेका था।

.
calender
15 November 2021, 08:09 AM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag