score Card

दो दुल्हन एक दूल्हा! जुड़वा बहनों ने की एक ही आदमी से शादी

महाराष्ट्र के सोलापुर की दो जुड़वा बहनों को एक ही शख्स से प्यार हो गया

महाराष्ट्र में एक शादी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। दरअसल महाराष्ट्र के सोलापुर की दो जुड़वा बहनों को एक ही शख्स से प्यार हो गया। फिर क्या था दोनों बहनों ने उससे शादी कर ली। हैरानी की बात यह है कि शादी से दोनों के परिवार वाले बेहद खुश हैं, और उन्हें शादी से कोई एतराज नहीं है। लेकिन अकलज पुलिस थाने में युवक के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। आप भी चकरा गए ना। अब आपको बताते हैं कि पूरा वाक्या क्या है। 

खबरों की माने तो जुड़वा बहने पिंकी और रिंकी दोनों आईटी इंजीनियर से और मुंबई में रहती हैं कुछ समय पहले ही इनके पिता का निधन हो गया था इसके बाद से दोनों बहने अपनी मां के साथ रहने लगी। तभी रिंकी और पिंकी की मुलाकात अतुल माल्शिरस से हुई जो कि मुंबई में ट्रैवल एजेंसी चलाता है। 1 दिन रिंकी और पिंकी की मां बीमार हुई तो आप और मैं उनकी बेहद की। बस यही से अतुल ने दोनों बहनों के दिलों में अपनी खास जगह बना दी नज़दीकियां प्यार में तब्दील हो गई और इसके बाद दोनों बहनों ने अतुल से शादी करने का फैसला कर लिया। अतुल और उसके परिवार को भी इस शादी से कोई एतराज नहीं था। परिवार की रजामंदी के साथ ही धूमधाम से रिंकी और पिंकी की शादी शुक्रवार को अतुल के साथ कर दी गई। 

सोशल मीडिया भी इनकी शादी का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अकलज पुलिस थाने में दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ धारा 494 के तहत मामला दर्ज किया है इसके तहत कोई भी पति या पत्नी के जीवित रहते हुए दूसरी शादी नहीं कर सकता इसके अंतर्गत 7 साल की सजा का प्रावधान है। हिंदू मैरिज एक्ट के तहत दो शादियों की मनाही है जबकि सोलापुर में अतुल ने दो जुड़वा बहनों से शादी की इसलिए उसके ऊपर केस दर्ज हो गया। 

आईपीसी की धारा 494 यह कहती है की अगर पति या पत्नी जीवित है ऐसी स्थिति में दूसरी शादी अमान्य होगी और ऐसा करने पर 7 साल की सजा, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है।

calender
06 December 2022, 09:24 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag