Overhead cabin को महिला ने पैर से किया बंद, वीडियो हुआ वायरल

महिला अपने एक हाथ में बच्चा और दूसरे हाथ में बैग लिए हुए है। उसके दोनों हाथ खाली नहीं हैं इसलिए प्लेन में वो ओवरहेड केबिन को अपने पैर से बंद करती हुई दिखाई दे रही है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

Viral Video: बच्चे को गोद में लेकर यात्रा करना चाहे कोई महिला हो या पुरुष किसी के लिए भी आसान नहीं होता।  लेकिन एक महिला ने ऐसा ही काम बड़ी जिम्मेदारी से और आसानी से किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसको देखकर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। महिला अपने एक हाथ में बच्चा और दूसरे हाथ में बैग लिए हुए है। उसके दोनों हाथ खाली नहीं हैं इसलिए प्लेन में वो ओवरहेड केबिन को अपने पैर से बंद करती हुई दिखाई दे रही है।

इस वीडियो को अभी तक करीब 25 लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो में महिला प्लेन से उतरने के लिए अपना सामान उतारती नज़र आ रही है। उसके एक हाथ में बच्चा है। इसके बाद भी वह अपना सामान खुद उतराती है। किसी से वह मदद नहीं मांगती। फिर अपने एक पैर को ऊपर ले जाती है और आसानी से केबिन को बंद कर देती है।  

calender
16 May 2022, 01:53 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो