VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा शेर के सामने सेल्फी लेते शख्स का वीडियो

सोशल मीडिया पर आज लोग फेमस होने के लिए किसी भी हद तक चले जाते है। हर कोई फेमस होने के लिए तरह-तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

सोशल मीडिया पर आज लोग फेमस होने के लिए किसी भी हद तक चले जाते है। हर कोई फेमस होने के लिए तरह-तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दे, इस वीडियो में एक शख्स बब्बर शेर के सामने सेल्फी लेते हुए नजर आ रहा है।

इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान है, तो कई लोग इसको देखकर फनी रिएक्शन भी दे रहे है। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, ज्यादा हस मत वरना ये दोनों कच्चा खा जाएंगे। जो शख्स सेल्फी ले रहा है उसके पीछे एक शेर पेड़ पर खड़ा नजर आ रहा है तो दूसरा शेर नीचे खड़ा नजर आ रहा है। मगर सेल्फी लेने वाले शख्स को कोई फर्क नही पड़ता और वह हंसते-मुस्कुराते हुए मजे से सेल्फी लेता है।

 

वाकई में यह नजारा काफी हैरान कर देने वाला है। यहां तक की शेर भी इस शख्स पर कोई हमला नहीं करते है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है वही हैरान है। बता दे, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 21 मार्च को शेयर किया गया था और अभी तक इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। लगातार इस वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रिया बढ़ती जा रही है।

calender
30 March 2022, 05:01 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो