लखनऊ के 'नवाबी अंदाज' का VIDEO वायरल, स्कूटी पर बैठे-बैठे कुत्ता टहलाते दिखे बाबूजी
लखनऊ का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स खुद स्कूटी पर बैठकर आराम फरमाते हुए कुत्ते को टहलाता नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोग उन्हें 'असली नवाब' बता रहे हैं.

लखनऊ: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते. इन दिनों लखनऊ का एक मजेदार वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें एक शख्स मॉर्निंग वॉक का ऐसा अनोखा तरीका अपनाता नजर आ रहा है कि लोग उसे 'असली नवाब' बता रहे हैं.
वीडियो में एक व्यक्ति खुद स्कूटी पर आराम से बैठा दिखाई देता है, जबकि उसका कुत्ता सड़क पर दौड़ते हुए टहल रहा है. सबसे मजेदार बात यह है कि कुत्ते की रस्सी बाबूजी के हाथ में है और वह बिना पैदल चले ही डॉग वॉक करवा रहे हैं. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं.
इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो
यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @adhyayan_pandey_jii नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स स्कूटी चलाते हुए अपने कुत्ते को सड़क पर टहला रहा है.
वीडियो रिकॉर्ड कर रहा युवक मजाकिया अंदाज में कहता है, 'देखो अंकल स्कूटी से कुत्ता टहला रहे हैं. तभी खुद ऐसे हैं. चलो अच्छा है कुत्ता तो टहला रहे हैं खुद नहीं टहल रहे हैं.'
वीडियो के ऊपर लिखे टेक्स्ट “Amazing View in Lucknow” ने भी लोगों का ध्यान खींचा है.
यूजर्स बोले- 'नवाबों का शहर यूं ही नहीं कहते'
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. किसी ने इसे लखनऊ का 'नवाबी स्टाइल' बताया तो किसी ने कहा कि यहां लोग मेहनत से भी स्टाइल बना लेते हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'कुत्ता स्कूटी को टहला रहा है लगता है.” दूसरे ने मजाक में कहा, “इसे नवाबों का शहर यूं ही नहीं कहा जाता.'
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बिना कहे कैसे बताएं कि आप लखनऊ से हैं?” जबकि एक और कमेंट में लिखा गया, “अम्मा यार… नवाबों का शहर है… समझिए.'
सोशल मीडिया पर छाया 'नवाबी डॉग वॉक'
यह वीडियो अब तेजी से अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है. लोग इसे लखनऊ के ‘नवाबी अंदाज’ का परफेक्ट उदाहरण बता रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि मॉर्निंग वॉक का ऐसा तरीका उन्होंने पहली बार देखा है.


