Viral Video: छत पर सो रहे युवक के सीने से लिपटकर सो गया बंदर, सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक की नींद तब उड़ गई जब उसने देखा कि एक बंदर उसके सीने से लिपटकर आराम से सो रहा है. इस अनोखे नजारे ने लोगों को हैरान करने के साथ-साथ खूब हंसाया भी है.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन-सा वीडियो वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. कई बार ऐसे अनोखे और मजेदार दृश्य सामने आते हैं, जो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ खूब हंसाते भी हैं.

इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक के साथ घटी अजीब लेकिन मजेदार घटना ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है. वीडियो देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

छत पर सोते वक्त हुआ अनोखा वाकया

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक रात के समय अपनी छत पर फोल्डिंग खाट पर सो रहा था. सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन अचानक उसकी नींद खुली तो सामने का नजारा देखकर वह दंग रह गया.

दरअसल, एक बंदर उसके सीने से छोटे बच्चे की तरह लिपटकर आराम से सो रहा था. यह दृश्य इतना अनोखा था कि खुद युवक भी घबरा गया.

युवक ने वीडियो में बताई अपनी हालत

वीडियो में युवक खुद रिकॉर्डिंग करते हुए अपनी स्थिति बताता नजर आता है. वह घबराए हुए अंदाज में कहता है, "अरे कोई रेस्क्यू टीम को भेजो. मैं रात में छत पर सोने आया था, पता नहीं ये बंदर कहां से आया और मुझसे चिपककर सो गया. मुझे डर लग रहा है कि कहीं ये मुझे काट न ले."

उसकी आवाज से साफ महसूस किया जा सकता है कि वह डर और हैरानी दोनों का सामना कर रहा है.

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @jiva_fittnes_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में लाइक्स भी मिल चुके हैं.

वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई है.

यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

वीडियो पर लोगों ने जमकर मजाकिया कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा, "बधाई हो, आप मां बन गए हैं."

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "नींद टूटते ही भाई ने मन ही मन सोचा होगा- अरे हनुमान जी आप?"

एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, "लगता है किसी ने भाई की फिल्डिंग सेट कर दी है."

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो