देश
भूकंप के तेज झटके से हिली म्यांमार की धरती, 6.0 रही तीव्रता...कोलकाता से बांग्लादेश तक कांपी धरती
म्यांमार में 6.0 तीव्रता के भूकंप के कारण कोलकाता और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तेज झटके महसूस किए गए. मंगलवार रात लगभग 9:05 बजे 15 सेकंड तक जमीन के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र म्यांमार में था, जिसकी गहराई 10 किमी थी.
मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, घर से निकाला बाहर...दर्ज हुआ मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस
मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी हिबा राणा को उनके पति ने तीन तलाक दे दिया है, जिसके बाद हिबा ने लखनऊ के सआदतगंज पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है. हिबा ने आरोप लगाया है कि उनके पति और ससुराल वालों ने दहेज में लाखों रुपये और गहने देने के बावजूद उनसे और रकम की मांग की और प्रताड़ित किया. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है .
सरकार के इशारे पर आपने बोलने नहीं दिया...ओम बिरला को राहुल गांधी ने लिखा पत्र, कहा- यह लोकतंत्र पर काला धब्बा
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर कहा कि संसदीय इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब सरकार के इशारे पर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष को सदन में बोलने से रोक दिया गया हो. उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र पर एक काला धब्बा है.
क्या मिर्ची लग रही है? राहुल गांधी ने संसद में भारत-यूएस ट्रेड डील पर चर्चा को बाधित, पीयूष गोयल ने लगाए आरोप
पीयूष गोयल ने बताया कि वे लोकसभा में इस महत्वपूर्ण समझौते के बारे में विस्तार से बताना चाहते थे. लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इतना शोर मचाया कि सदन बार-बार स्थगित होना पड़ा.
लंदन से बेंगलुरु आ रहे Air India के विमान में मिली थी गड़बड़ी...अब DGCA ने बताया कि जांच में उसे क्या मिला
एयर इंडिया की उड़ान AI 132 के ईंधन नियंत्रण स्विच में समस्या के कारण विमान को बेंगलुरु में ग्राउंडेड कर दिया गया था. डीजीसीए की जांच में पाया गया कि स्विच का 'रन' से 'कटऑफ' होना तकनीकी खराबी के बजाय गलत दिशा में दबाव के कारण हो सकता है.
तुरंत कार्रवाई करें...ऑस्ट्रेलिया में महात्मा गांधी की प्रमिता चोरी होने पर भारत का सख्त रुख
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न इंडियन कम्युनिटी सेंटर के बाहर महात्मा गांधी की भारी-भरकम कांस्य प्रतिमा चोरी होने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों से इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया है और तत्काल कार्रवाई की मांग की है.
मोदी-ट्रंप की दोस्ती का नतीजा है भारत-यूएस ट्रेड डील, भारतीय हितों से समझौता नहीं..बोले पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यह सौदा दोनों देशों के बीच लंबी बातचीत और मोदी-ट्रंप की व्यक्तिगत दोस्ती का नतीजा है. उन्होंने कहा कि इस डील में भारतीय हितों को ध्यान में रखा गया है.
किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं...भारत-यूएस ट्रेड डील पर सरकारी सूत्रों ने किया क्लियर
केंद्र सरकार ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि किसानों, डेयरी और कृषि जैसे संवेदनशील क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे. सरकारी सूत्रों ने कहा कि कोई समझौता किसानों के हितों से नहीं हुआ, बल्कि यह डील निर्यात बढ़ाने और आर्थिक विकास के लिए फायदेमंद है.
भारत-यूएस ट्रेड डील पर आया रूस का रिएक्शन, तेल खरीद पर ट्रंप के दावे पर क्या बोला क्रेमलिन?
क्रेमलिन ने ट्रंप के दावे पर कहा कि भारत से रूसी तेल खरीद रोकने की कोई सूचना नहीं मिली. ट्रंप ने भारत-अमेरिका समझौते में टैरिफ 50% से 18% घटाने और रूसी तेल बंद करने का ऐलान किया, लेकिन मोदी ने केवल टैरिफ कटौती का स्वागत किया.
लोकसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, विपक्ष के 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड...कार्रवाई कल सुबह तक के लिए स्थगित
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आज यानी मंगलवार को भी हंगामा देखने को मिला. जिसके बाद विपक्ष के 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया. इसके साथ ही लोकसभा की कार्रवाई कल सुबह 11 बजे तक स्थगित करनी पड़ी.
पीएम मोदी घबराए हुए हैं, अमेरिका के दबाव में आकर देश के हितों से समझौता किया...राहुल गांधी ने ट्रेड डील पर उठाए कई सवाल
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने अमेरिकी दबाव में भारत-अमेरिका व्यापार समझौता साइन किया, जिसमें किसानों के हित बेचे गए. अदानी केस और एपस्टीन फाइल्स से पीएम 'कॉम्प्रोमाइज्ड' हैं. सदन में बोलने से रोके जाने के बाद बाहर बयान दिया.