बेहरमी की सभी हदें पार, दो महीने तक नाबालिगा से सामूहिक बलात्कार, एक आरोपी गिरफ्तार

जैसे ही घटना की जानकारी हिंदू संगठनों को मिली तो वे सदर थाने पहुंच गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। भगतपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Lalit Sharma
Edited By: Lalit Sharma

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में 14 साल की एक लड़की को अगवा कर दो महीने तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म और यातनाएं देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य फरार हैं, जिनकी तलाश में टीमें छापेमारी कर रही हैं। नाबालिग लड़की के साथ न केवल दो महीने तक सामूहिक बलात्कार किया गया, बल्कि क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं।

जबरन खिलाया मांस 

भगतपुर थाने के प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि लड़की के परिजनों की शिकायत के अनुसार आरोपियों ने लड़की को बंधक बनाकर उस पर तेजाब डाला, उसके हाथ पर बने 'ओम' टैटू को जला दिया, उसे जबरन मांस खिलाया और उसे प्रताड़ित किया। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें से एक आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में जेल भेज दिया गया।


रास्ते में किया था अपहरण

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 2 जनवरी 2025 को जब उसकी भतीजी दर्जी के पास जा रही थी तो रास्ते में उसका अपहरण कर लिया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे कार में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसे भोजपुर इलाके में एक मकान के कमरे में बंधक बनाकर रखा गया और कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 2 मार्च को आरोपी सलमान पीड़ित लड़की को उसके गांव में छोड़कर फरार हो गया। आरोपियों ने पीड़िता के परिवार को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। लड़की के परिवार का आरोप है कि आरोपी उन्हें मामला वापस लेने के लिए धमका रहे हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो