NEET UG 2026: छात्रों को बड़ी राहत, फीस रिफंड की तारीख बढ़ी, जानें नया अपडेट

NEET UG 2026 फीस रिफंड का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है. NTA ने साफ किया है कि रिफंड के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 जून है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

नई दिल्ली: NEET UG 2026 परीक्षा से जुड़े छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. अब उम्मीदवार 22 जून तक आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपनी बैंकिंग जानकारी अपडेट कर सकते हैं.

NTA की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि अब तक करीब 13 लाख उम्मीदवार अपने बैंक अकाउंट की जानकारी जमा कर चुके हैं. जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक बैंक डिटेल अपडेट नहीं की है, उन्हें सुविधा देने के लिए यह समयसीमा बढ़ाई गई है.

ऐसे करें NEET UG फीस रिफंड के लिए आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर फीस रिफंड प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं

  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से NEET पोर्टल में लॉगिन करें

  • रिफंड लिंक पर क्लिक करें

  • अपनी बैंक अकाउंट डिटेल भरें

  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें

  • बैंक डिटेल में क्या-क्या जानकारी जरूरी

फीस रिफंड के लिए उम्मीदवारों को निम्न जानकारी देनी होगी:

  • अकाउंट होल्डर का नाम

  • IFSC कोड

  • बैंक अकाउंट नंबर

  • बैंक का नाम

  • कैंसिल चेक (ऑपसन)

पेपर लीक के बाद रद्द हुई थी परीक्षा

3 मई को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा कथित पेपर लीक मामले के बाद रद्द कर दी गई थी. अब री-NEET परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. NTA ने स्पष्ट किया है कि री-NEET के लिए उम्मीदवारों को दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी. मई 2026 परीक्षा चक्र में जमा किया गया रजिस्ट्रेशन डेटा, उम्मीदवार की जानकारी और चुने गए परीक्षा केंद्र ही दोबारा परीक्षा में मान्य रहेंगे.

दोबारा परीक्षा के लिए नहीं लगेगी अतिरिक्त फीस

NTA के अनुसार री-NEET 2026 के लिए किसी भी उम्मीदवार से अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा. पहले जमा की गई फीस छात्रों को वापस की जाएगी और परीक्षा एजेंसी के आंतरिक संसाधनों के जरिए दोबारा आयोजित की जाएगी.

री-NEET एडमिट कार्ड फिर से होंगे जारी

री-NEET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नए सिरे से जारी किए जाएंगे. परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड जारी करने का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट के जरिए साझा किया जाएगा.

ऐसे डाउनलोड करें री-NEET एडमिट कार्ड

  • आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं

  • री-NEET हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करें

  • एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें

  • स्क्रीन पर हॉल टिकट PDF दिखाई देगा

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें

री-NEET 2026 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो