score Card

राहुल गांधी 'सर्वश्रेष्ठ फिनिशर', इसीलिए कांग्रेस छोड़ रहे नेता- राजनाथ सिंह

Rajnath Singh On Rahul Gandhi: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वायनाड से सांसद राहुल गांधी कांग्रेस को 'खत्म' करने तक नहीं रुकेंगे.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

Rajnath Singh On Rahul Gandhi: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का 'सर्वश्रेष्ठ फिनिशर' कहा. उन्होंने राहुल की सीधी तुलना क्रिकेट में एमएस धोनी के 'सर्वश्रेष्ठ फिनिशर' कर दी. राजनाथ सिंह ने कहा, भारतीय राजनीति में सबसे अच्छा फिनिशर कौन है, मैं कहूंगा कि यह राहुल गांधी हैं यही कारण है कि कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़ दी है.''

'कांग्रेस का भ्रष्टाचार से"अटूट" रिश्ता'

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का इल्जाम लगाया, और कहा कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार ना टूटने वाला रिश्ता है. उन्होंने कहा कि "मुझे कभी-कभी हैरानी होती है कि ऐसा क्यों हो रहा है, और मैं इस फैसले  पर पहुंचता हूं, इसके साथ ही उन्होंने सवाल पूछा, क्रिकेट में सबसे अच्छा फिनिशर कौन है? (भीड़ के कहने के बाद) धोनी. फिर उन्होंने कहा कि अगर कोई मुझसे पूछता है कि भारत की राजनीति में सबसे अच्छा फिनिशर कौन है, मैं कहता कि वो राहुल गांधी हैं यही कारण है कि कई नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं.''

इससे पहले की एक रैली में राजनाथ सिंह ने कहा था कि राहुल गांधी तब तक नहीं रुकेंगे जब तक वह कांग्रेस को 'खत्म' नहीं कर देते.

एक-राष्ट्र एक-चुनाव

राजनाथ सिंह ने 'एक-राष्ट्र, एक-चुनाव' के प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा कि का भी पूरा समर्थन किया और दावा किया कि इससे देश का समय और संसाधन बचेगा.

प्रस्तावित कानून पर कांग्रेस के दावे को खारिज करते हुए, राजनाथ सिंह ने कहा कि एक साथ चुनाव केवल भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करेंगे, उन्होंने कहा कि चुनाव पांच साल में दो बार होने चाहिए, एक बार स्थानीय निकायों के लिए और एक बार विधानसभाओं और लोकसभा के लिए.

भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर सरकार के जोर पर प्रकाश डालते हुए, रक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ बड़ी वित्तीय कंपनियां भविष्यवाणी कर रही हैं कि भारत 2027 तक दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा, और पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पहले ही देश को शीर्ष पर पहुंचने में मदद की है. राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि भारत 2045 तक महाशक्ति बन जाएगा.

'तुष्टिकरण के लिए राजनीति'

राजनाथ सिंह ने कहा, सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने कई वादे किए और अगर वे आंशिक रूप से भी पूरे हुए होते तो भारत बहुत पहले ही एक शक्तिशाली देश बन गया होता.दूसरी ओर, भाजपा ने दस सालों में अपने सभी वादे पूरे किए. उन्होंने जोर देकर कहा कि तुष्टिकरण के लिए राजनीति नहीं की जानी चाहिए और भाजपा राष्ट्र निर्माण के लिए राजनीति कर रही है.

calender
07 April 2024, 11:04 AM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag