इंडियन स्पोर्ट्स नाइट्स' हॉनर अवार्ड' शो में अपने पिता के साथ पहुंची दीपिका पादुकोण, सबके सामने किया रणवीर को इग्नोर

'इंडियन स्पोर्ट्स नाइट्स' हॉनर अवार्ड' अटेंड करने पहुंचे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण और साथ ही दीपिका के पिता प्रकश पादुकोण ने भी अवॉर्ड शो में की शिरकत। इस बीच एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने पति एक्टर रणवीर सिंह को इग्नोर करती नज़र आई है। जिसमें उनके फैंस यह अंदाज़ा लगा रहें हैं की शायद दोनों के बीच लड़ाई हुई है

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक दीपवीर यानी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार दिया है। उनकी लव कमेट्री के सभी दीवाने हैं। वह जहाँ भी जाते हैं एक - दूसरे को प्यार दिखाने में पीछे नहीं हटते। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो को देखकर उनके फैंस काफी हैरान हैं।

हाल ही मेंदीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को 'इंडियन स्पोर्ट्स नाइट्स' हॉनर अवार्ड' में देखा गया है। जिनके साथ दीपिका के पिता और रणवीर सिंह के ससुर जी प्रकाश पादुकोण भी उस अवॉर्ड शो का हिस्सा बने। वीडियो में साफ देखा जा सकता है की दीपिका पादुकोण बेहद ही खुश नज़र आ रही थी। लेकिन इस कहानी में एक ट्विस्ट था। जिसको उनके फैंस ने बहुत ही जल्द भांप लिया था।

दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है की पहले रणवीर सिंह गाड़ी से उतरकर बाहर खड़े हो जाते हैं, जिनके बाद दीपिका पादुकोण उतरती हैं और उनके पिता प्रकाश पादुकोण। कुछ ही देर में उनके आस - पास रिपोर्टर्स की फोटो लेने के लिए भीड़ लग जाती है। इस दौरान वह सभी जैसे -जैसे आगे बढ़ते हैं, वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है रणवीर सिंह दीपिका के साथ चलने की कोशिश कर रहें हैं। जहाँ दीपिका उन्हें साफ़ तौर से इग्नोर करती हैं।

 

वह एक टक भी रणवीर की तरफ नहीं देखती और अपने पिता के साथ आगे बढ़ती रहती हैं। जिसे देखकर फैंस यह अंदाज़ा लगा रहें हैं की लगता है दोनों के बीच लड़ाई हुई है। जिसमें एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा की - बेचारा रणवीर हाथ पकड़ना चाहता था।

calender
24 March 2023, 04:28 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो