राम चरण की पेड्डी ने मचाया धमाल, गदा लेकर थिएटर पहुंचे फैंस! जाह्नवी कपूर को लेकर आया दर्शकों का बड़ा रिएक्शन
राम चरण की फिल्म पेड्डी ने थिएटर्स में धमाल मचा रही है. फिल्म को लेकर फैंस का मजेदार रिएक्शन सामने आ रहा है. एक्टर राम चरण की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है.

नई दिल्ली: राम चरण की नई फिल्म पेड्डी थिएटर्स में आ चुकी है. बुची बाबू के निर्देशन में बनी यह स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा जनता का ध्यान खींच रही है. जाह्नवी कपूर के साथ राम चरण की जोड़ी और एआर रहमान का संगीत फिल्म की खास बात है. रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिव्यू आने लगे हैं.
दर्शकों का पॉजिटिव रिएक्शन
सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोग फिल्म को कमर्शियल एंटरटेनर बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि पेड्डी में एक अच्छी फिल्म के सारे जरूरी तत्व मौजूद हैं. इमोशनल सीन, एक्शन और कहानी का मेल दर्शकों को पसंद आ रहा है. कई लोग फिल्म के आखिरी 30 मिनट को सबसे मजेदार बता रहे हैं.
#Peddi A watchable commercial entertainer with an honest story that works in parts despite its regular template narration!
The first half is fairly average with template commercial elements, and Jahnvi’s track doesn’t work. However, the stretch from the pre-interval to the end…— Venky Reviews (@venkyreviews) June 3, 2026
क्लाइमैक्स को शानदार तरीके से बनाया गया है, जिससे लोग थिएटर में तालियां बजाने लगते हैं. कुछ दर्शक थिएटर में डांस करते नजर आए, तो कुछ तो गदा लेकर फिल्म देखने पहुंचे. यह राम चरण के स्टार पावर का कमाल है.
VIDEO | Fans hail Tollywood star Ram Charan's performance in Peddi after its premiere show at IMAX, Hyderabad.#Peddi #RamCharan
— Press Trust of India (@PTI_News) June 4, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/0l39qTr3WT
राम चरण की जबरदस्त एक्टिंग
राम चरण ने इस फिल्म में अपनी पूरी मेहनत दिखाई है. उनकी ट्रांसफॉर्मेशन और स्क्रीन पर छाए रहने का अंदाज सबको पसंद आया. दर्शक कह रहे हैं कि राम चरण अकेले ही पूरी फिल्म को संभाल ले जाते हैं. उनकी परफॉर्मेंस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है. एआर रहमान का म्यूजिक भी फिल्म की जान है. गाने और बैकग्राउंड स्कोर दर्शकों को जोड़े रखते हैं.
#Peddi [#ABRatings - 3.5/5]
— AmuthaBharathi (@CinemaWithAB) June 3, 2026
- A Well Packed commercial entertainer with package of all aspects 👌
- What the film excelled was it's Emotional sequences which has worked well ♥️
- Ramcharan as performer carried so perfectly🌟
- ARRahman's music was perfect fit in🎶
- Apart from… pic.twitter.com/kxlgxdE8YU
कहानी और निर्देशन
दर्शको के मुताबिक फिल्म का पहला हाफ औसत रहा है. जाह्नवी कपूर का किरदार ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पा रहा है, लेकिन इंटरवल के बाद फिल्म रफ्तार पकड़ लेती है. बुची बाबू ने दूसरे हाफ में कहानी को अच्छे से बांधा है.
फिल्म की कुल लंबाई करीब 3 घंटे है. कुछ लोग मानते हैं कि थोड़ी एडिटिंग से इसे और बेहतर बनाया जा सकता था. फिर भी ईमानदार कहानी और राम चरण की मेहनत के कारण फिल्म देखने लायक है.
अन्य कलाकार और बजट
फिल्म में शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु, बोमन ईरानी और रवि किशन जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं. पेड्डी का बजट करीब 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इतने बड़े बजट के साथ फिल्म को अच्छी कमाई करनी होगी. ओपनिंग के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर इसका असली खेल साफ होगा.
अगर आप एक्शन, इमोशन और राम चरण का तूफान देखना चाहते हैं तो पेड्डी थिएटर में जाकर देख सकते हैं. यह एक ठोस कमर्शियल फिल्म है जो मनोरंजन का पूरा पैकेज देती है.


