कौन हैं राजपाल यादव को 1.11 करोड़ों देने वाले राव इंद्रजीत सिंह? लग्जरी कारों का कलेक्शन, जानिए पूरी कहानी

राजपाल यादव के मुश्किल वक्त में बॉलीवुड और इंडस्ट्री के कई बड़े नाम आगे आए हैं. जैसे सोनू सूद लेकिन एक ऐसा नाम है, जो ज्यादातर लोगों को अंजान है राव इंद्रजीत सिंह यादव. जेम ट्यून्स म्यूजिक के मालिक और सफल म्यूजिक प्रोड्यूसर इंद्रजीत ने दिल छू लेने वाला कदम उठाया और राजपाल यादव को 1.11 करोड़ रुपये की भारी मदद देने का ऐलान किया है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामलों में तिहाड़ जेल में बंद हैं और उनकी मदद के लिए अब कई लोग आगे आ रहे हैं. इसी कड़ी में राव इंद्रजीत सिंह नामक व्यक्ति ने 1 करोड़ 11 लाख रुपये देकर राजपाल यादव की जमानत कराने का ऐलान किया है. उनके इंस्टाग्राम पर वायरल हुए एक वीडियो में इंद्रजीत सिंह ने भावुक होकर कहा कि सोशल मीडिया पर राजपाल यादव की स्थिति देखकर उनका मन बहुत दुखी हुआ.

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इंद्रजीत सिंह का नाम तेजी से छा गया है. लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर राव इंद्रजीत सिंह कौन हैं और उन्होंने इतनी बड़ी राशि देने का फैसला क्यों लिया. कई यूजर्स इसे सोनू सूद की तरह एक नेक पहल के रूप में देख रहे हैं.

इंद्रजीत सिंह का वायरल वीडियो और मदद का ऐलान

राव इंद्रजीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने राजपाल यादव की मदद का वादा किया. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से उन्हें राजपाल यादव का मामला पता चला. इंद्रजीत ने कहा कि उनका मन बहुत दुखी हुआ कि उनके पास पैसे नहीं हैं इस वजह से जेल जाना पड़ा. इस वीडियो के बाद से ही उनकी चर्चा हर जगह हो रही है.

राजपाल यादव की जेल यात्रा और मदद की अपील

राजपाल यादव कई चेक बाउंस केस में फंसे होने के कारण तिहाड़ जेल में हैं. उनके इस संकट में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने सबसे पहले लोगों से मदद की अपील की थी. सोनू सूद की इस अपील से प्रेरित होकर कई लोग और संगठन राजपाल यादव की जमानत के लिए आगे आए हैं. इसी क्रम में राव इंद्रजीत सिंह का नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में है.

सोशल मीडिया पर बढ़ती बहसइंद्रजीत सिंह के इस बड़े ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है. कुछ लोग उनकी नेकनीयती की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर वे कौन हैं और इतनी बड़ी रकम देने का उनका मकसद क्या है. यह मामला अब सिर्फ राजपाल यादव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक मदद और जमानत के मुद्दे पर भी चर्चा का केंद्र बन गया है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag