score Card

मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है।

Mulayam Singh Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुलायम सिंह को कमरे से ICU में शिफ्ट किया गया है। डॉक्टर लगातार मुलायम सिंह की सेहत पर नजर रख रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सपा संरक्षक को डॉक्टरों ने कमरे से आईसीयू में शिफ्ट किया है। पिता की खराब सेहत की खबर मिलते ही अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली के रवाना हो गए हैं। दूसरे बेटे प्रतीक यादव और छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। इधर अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।

वहीं बहू अपर्णा भी दिल्ली के लिए रवाना हो गईं हैं। डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में सपा संरक्षक का उपचार हो रहा है। वहीं मेदांता के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नरेश त्रेहन खुद उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं।

.

calender
02 October 2022, 04:57 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag