score Card

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मिले पीएम मोदी,कल करेंगी नामांकन

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज दिल्ली पहुंचकर पीएम मोदी से मुलाकात की.मुलाकात के बाद पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की । उनके राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा के बाद समाज के सभी वर्गों द्वारा पूरे भारत में सराहा गया है। जमीनी समस्याओं के बारे में उनकी समझ और भारत के विकास के लिए विजन बेजोड़ है।

नई दिल्ली।  एनडीए  की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज दिल्ली पहुंचकर पीएम मोदी से मुलाकात की.मुलाकात के बाद पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की । उनके राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा के बाद समाज के सभी वर्गों द्वारा पूरे भारत में सराहा गया है। जमीनी समस्याओं के बारे में उनकी समझ और भारत के विकास के लिए विजन बेजोड़ है।

मुर्मू ने आज गृहमंत्री से भी मुलाकात की.अमित शाह ने भी मुलाकात के बाद ट्वीट कर उनको बधाई देते हुए कहा,NDA के राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से भेंट कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।उनके नाम की घोषणा से ही जनजातीय समाज अत्यंत गौरव की अनुभूति कर रहा है।मुझे विश्वास है कि उनके प्रशासनिक व सार्वजनिक अनुभव का लाभ पूरे देश को मिलेगा। गौरतलब है कि कल द्रौपदी मुर्मू अपना नामांकन दाखिल करेंगी.

calender
23 June 2022, 04:01 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag