दिल्ली एयरपोर्ट से लेह के लिए उड़ान भरते ही प्लेन में चिंगारी और आग, टेकऑफ के चंद मिनट बाद करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से लेह की ओर उड़ान भर चुका स्पाइसजेट का एक विमान टेकऑफ के बस कुछ ही मिनट बाद डरावने मोड़ पर आ गया. आसमान में अचानक इंजन से चिंगारियां और आग की लपटें दिखाई दीं, जिससे पायलट ने फौरन विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

नई दिल्ली: दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट उड़ान भरने के महज कुछ मिनट बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग करने को मजबूर हो गई. उड़ान के दौरान यात्रियों और क्रू ने इंजन क्षेत्र में चिंगारी और आग की लपटें देखीं, जिसके बाद पायलट ने तुरंत दिल्ली वापसी का फैसला किया. विमान सुरक्षित रूप से उतर गया, लेकिन इस घटना ने यात्रियों में भारी दहशत फैला दी. 

स्पाइसजेट ने आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की कि तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा. सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया और फिलहाल उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोका गया है. इस घटना के बाद विमान की गहन जांच शुरू कर दी गई है. यह घटना 2026 में भारत में हो रही कई विमानन संबंधी घटनाओं की श्रृंखला में एक और कड़ी है, जो यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है.

स्पाइसजेट का आधिकारिक बयान

स्पाइसजेट एयरलाइंस ने अपना ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि 24 फरवरी को दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट टेक्निकल दिक्कत के बाद दिल्ली लौट आई. एयरक्राफ्ट दिल्ली में सेफ लैंड कर गया और सभी पैसेंजर नॉर्मल तरीके से उतर गए. स्पाइसजेट ने ये भी बताया कि कॉकपिट में आग लगने की कोई वॉर्निंग नहीं थी.

2026 में भारत की प्रमुख विमान  घटनाएं

इस साल अब तक भारत में छोटे, चार्टर, एम्बुलेंस और मिलिट्री विमानों से जुड़ी कई गंभीर घटनाएं सामने आई हैं. बड़े कमर्शियल पैसेंजर फ्लाइट्स में कोई बड़ा क्रैश नहीं हुआ है, लेकिन बार-बार इमरजेंसी लैंडिंग और क्रैश की खबरें चिंताजनक बनी हुई हैं.

अजित पवार का प्लेन क्रैश

28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का चार्टर प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया. इस हादसे में अजित पवार सहित 6 लोगों की मौत हो गई.

ओडिशा में सेस्ना विमान हादसा

10 जनवरी 2026 को ओडिशा के राउरकेला के पास इंडिया वन एयर का सेस्ना 208 विमान फोर्स्ड लैंडिंग/क्रैश का शिकार हुआ. इस घटना में 1 व्यक्ति की जान गई और कई लोग घायल हुए.

झारखंड एयर एम्बुलेंस क्रैश

23 फरवरी 2026 को रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गई. विमान में मरीज, डॉक्टर, पैरामेडिक, अटेंडेंट्स और क्रू समेत कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें सभी की मौत हो गई.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag