कश्मीर के डोडा में सेना का वाहन 200 फीट खाई में गिरा, 10 जवान शहीद, 10 घायल

कश्मीर के डोडा जिले में सेना का एक कैस्पर वाहन नियंत्रण खोकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में चार जवानों शहीद हो गए हैं जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल है. पहाड़ी रास्तों की चुनौतियों के बीच यह दुखद घटना हुई है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

 जम्मू काश्मीर: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. भद्रवाह–चंबा रोड पर सेना का एक कैस्पर वाहन हादसे का शिकार हो गया, जिसमें 10 जवान शहीद हो गए, जबकि 10 अन्य घायल बताए जा रहे हैं. यह दुर्घटना उस वक्त हुई, जब वाहन ऊंचाई वाले इलाके से गुजर रहा था और सड़क की हालत पहले से ही खराब थी.

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वाहन के लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिरने की सूचना है. घटना की जानकारी मिलते ही सेना और प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया, जो तेजी से जारी है.

कैसे हुआ हादसा?

अधिकारियों के अनुसार, अचानक  से वाहन सड़क से फिसल गया और सीधे गहरी 200 फीट खाई में जा गिरा. हादसे के तुरंत बाद बचाव और राहत टीमों को मौके पर रवाना किया गया. जहां मौके पर 10 जवानों के शव तुरंत बाहर निकाल लिए गए हैं और घायलों को अस्पताल भेजा गया. 

कितने जवान थे कैस्पर में सवार?

सेना के इस वाहन में कुल 17 जवान सवार थे, जो एक ऊंची पहाड़ी पोस्ट की ओर जा रहे थे. बताया गया है कि अचानक ड्राइवर का वाहन पर से नियंत्रण हट गया, जिसके बाद यह गंभीर हादसा हुआ.

घायलों की हालत

घायल जवानों को खाई से निकालकर नजदीकी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, तीन सैनिकों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है.

डोडा जिला

गौरतलब है कि डोडा जिला हाल के दिनों में सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील बना हुआ है. यहां आतंकवादी गतिविधियों को लेकर सुरक्षा बलों के ऑपरेशन तेज हैं. खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, डोडा और पड़ोसी किश्तवाड़ जिले के पहाड़ी व जंगली इलाकों में आतंकियों की मौजूदगी की आशंका जताई जा रही है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो