अश्लील वीडियो दिखाकर...पत्नी ने पति को फ्रेंड के साथ संबंध बनाने के लिए किया मजबूर! पुलिस स्टेशन पहुंचा पति, दर्ज की शिकायत

बेंगलुरु में रहने वाले एक पति ने अपनी ही पत्नी पर पुलिस में शिकायत की है. उसने कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें ये भी आरोप है कि वे श्लील वीडियो दिखाकर उसी तरह के काम करने के लिए दबाव बनाती थी.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: बेंगलुरु में एक पति ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उसने गंभीर आरोप लगाए हैं कि पत्नी उसे मानसिक और यौन उत्पीड़न कर रही थी. पति का दावा है कि पत्नी अश्लील वीडियो दिखाकर उसी तरह के काम करने के लिए दबाव बनाती थी और यहां तक कि अपनी एक दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए भी मजबूर करती थी.

शादी के बाद शुरू हुई परेशानी

37 वर्षीय पति नागरभावी इलाके का रहने वाला है. उसकी शादी कुछ समय पहले 31 वर्षीय शिल्पा के साथ हुई थी. पति ने पुलिस में दी गई शिकायत में बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उनकी शादीशुदा जिंदगी में दखल देने लगे. इसी वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होने लगे.

पति का आरोप है कि उसकी पत्नी शिल्पा उसे घर में नहीं रहने दे रही है. उसकी सास उसे घर से बाहर निकालने और बेटी की दूसरी शादी कराने की बात कर रही है. ससुर भी उसे धमकियां दे रहे हैं.

यौन उत्पीड़न और दबाव के आरोप

पति ने आरोप लगाया कि पत्नी उसे मानसिक रूप से काफी परेशान करती थी. वह उसकी आर्थिक स्थिति का मजाक उड़ाती थी और अमीर दोस्तों के साथ पार्टी करती तथा शराब पीती थी. सबसे गंभीर आरोप यह है कि पत्नी अश्लील वीडियो भेजकर पति पर वैसा ही व्यवहार करने का दबाव बनाती थी.

पति का दावा है कि पत्नी ने उसे अपनी एक महिला दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया. पति ने यह भी कहा कि शादी के बाद भी पत्नी के अपने एक्स-बॉयफ्रेंड्स से संबंध बने हुए थे.

घर से निकाला और सामान बंद कर दिया

पति ने बताया कि सितंबर 2024 में उसे घर से जबरन निकाल दिया गया. वह केवल कुछ सामान लेकर जा सका. घर में पौने दो लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने (44 ग्राम का चोकर, 35 ग्राम की चेन, 18 ग्राम का ब्रेसलेट आदि) बंद पड़े हैं. शादी की तस्वीरें और वीडियो भी जबरन डिलीट करवा दिए गए. 

पत्नी ने भी दर्ज कराई काउंटर FIR

पत्नी शिल्पा ने भी अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए काउंटर एफआईआर दर्ज कराई है. दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है. यह मामला वैवाहिक संबंधों में बढ़ रहे तनाव और मानसिक उत्पीड़न की ओर इशारा करता है. पुलिस दोनों पक्षों की बात सुनकर उचित कार्रवाई करने की तैयारी में है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो