विवादों में घिरे BYJU'S के संस्थापक, कानूनी लड़ाइयों में उलझे, पढ़े क्या है पूरा मामला

रवींद्रन की यह पोस्ट ऐसे समय में आई है जब उन्होंने अपने संघर्षरत एडटेक स्टार्टअप को पुनर्जीवित करने की योजना की घोषणा की है। पिछले अक्टूबर में उन्होंने दुबई में अपने स्थानांतरण के बारे में गलत धारणाओं को दूर करने के लिए अपनी चार साल की मीडिया चुप्पी तोड़ी है। 

Lalit Sharma
Edited By: Lalit Sharma

कभी एडटेक जगत के पोस्टर बॉय रहे BYJU'S के संस्थापक बायजू रवींद्रन अब विवादों और कानूनी लड़ाइयों में उलझे हुए हैं। उन्होंने भारत को अपना पहला एडटेक यूनिकॉर्न -Byju's दिया, जिसका मूल्यांकन 2021 में 21 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया। अपने नवीनतम लिंक्डइन पोस्ट में रवींद्रन ने चल रहे मुद्दों पर अपनी चुप्पी तोड़ी और एक मजबूत वापसी का आश्वासन दिया।

मुझे यहां पहले ही आ जाना चाहिए

उन्होंने लिंक्डइन पर एक भावुक पोस्ट में लिखा, "मैं BYJU'S का बायजू हूं और अब मैं यहां हूं। मुझे यहां पहले ही आ जाना चाहिए था। लेकिन मैं अपनी कंपनी बनाने में बहुत व्यस्त था। फिर मैं अपनी बनाई गई हर चीज को बचाने में व्यस्त हो गया।" उन्होंने कहा, "मैं लंबे समय से आपसे सीधे जुड़ना चाहता था। लेकिन मैं न्याय होने और सच्चाई की जीत का इंतजार कर रहा था। आज, मैं इंतजार नहीं करना चाहता। आज, मैं इंतजार नहीं कर सकता।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उनके परिवार ने BYJU's के शेयर बेचकर बहुत धन कमाया है, लेकिन यह आधा सच है। रवींद्रन ने स्पष्ट किया, "आपको बताया गया है कि मेरे परिवार ने अपने शेयर बेचकर बहुत धन कमाया है। लेकिन यह केवल आधी कहानी है। आपको यह नहीं बताया गया है कि वह सारा 'धन' हमारी कंपनी में वापस लगा दिया गया है।"

मिलीभगत का लगाया आरोप

अपने पोस्ट में रवींद्रन ने दावा किया कि उन्हें और उनके कई कर्मचारियों को एक दस्तावेज मिला है, जिसमें ईवाई इंडिया, अमेरिका स्थित ऋणदाता जीएलएएस ट्रस्ट और कंपनी के दिवाला समाधान पेशेवर (आईआरपी) पंकज श्रीवास्तव के बीच कथित आपराधिक मिलीभगत के "निर्णायक सबूत" शामिल हैं। रवींद्रन ने कहा, "मुझे यकीन है कि इस सबूत की गहन जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी। मैं अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि वे इस मामले को तुरंत संज्ञान में लें।"

बायजू की कानूनी लड़ाई

2022 में 22 बिलियन डॉलर के मूल्यांकन वाली और वैश्विक निवेशकों के बीच पसंदीदा कंपनी बायजूस को अब अमेरिका और भारतीय दोनों अदालतों में 1 बिलियन डॉलर के अवैतनिक ऋण को लेकर कानूनी लड़ाई का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी की दिवालियेपन की कार्यवाही जून 2024 में शुरू हुई जब बीसीसीआई ने बायजू पर प्रायोजन सौदे से संबंधित 158.9 करोड़ रुपये के भुगतान में चूक करने का आरोप लगाया। अमेरिका स्थित वित्तीय लेनदार ग्लास ट्रस्ट ने बायजू और बीसीसीआई के बीच समझौते का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि धन "दूषित" और दुरुपयोग किया गया था।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो