Chandrayaan 3 Mission: चांद पर भारत के चंद्रयान-3 का पड़ोसी होगा रूस का Luna 25 बस इतना दूर होगा

Chandrayaan 3 Chandrayaan 3 Mission: इंतजार की घड़ियां कम होने को है और चांद पर भारत का चंद्रयान 3 तिरंगा फेहरा देगा.. लेकिन इस सफर में चंद्रयान अकेला नहीं होगा.. बल्कि रूस का लूना 25 होगा चंद्रयान का पड़ोसी, :

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

Chandrayaan 3 Mission: इंतजार की घड़ियां कम होने को है और चांद पर भारत का चंद्रयान 3 तिरंगा फेहरा देगा.. लेकिन इस सफर में चंद्रयान अकेला नहीं होगा.. बल्कि रूस का लूना 25 होगा चंद्रयान का पड़ोसी,

भारत का चंद्रयान 3 चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है इस बीच रूस ने करीब 47 साल बाद अपना मून मिशन Luna-25 सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है. 11 अगस्त को सुबह 4:40 मिनट के करीब अमूर ओब्लास्ट के वोस्तोनी कॉस्मोड्रोम से Luna-25 Lander मिशन लॉन्च किया गया. 

रूस का ये यह मिशन भले ही भारत के  Chandrayaan-3 से करीब एक महीना बाद लॉन्च किया गया है. लेकिन यह संभवतः चंद्रयान-3 से पहले चांद की सतह पर लैंड करेगा.  चांद पर पड़ोसी होगे चंद्रयान-3 और रूस का लूना-25.

इसरो का लक्ष्य है कि भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश बने.. रूस ने भी इसी लक्ष्य के साथ अपना मिशन लॉन्च किया है. अगर इनके लैंडिंग लोकेशन की बात करें तो चंद्रयान-3 के लैंडिंग की लोकेशन 69.63 दक्षिण, 32.32 पूर्व है. वहीं रूस का लूना 25 69.5 दक्षिण 43.5 पूर्व में लैंड करेगा. हालांकि दक्षिणी ध्रुव के सबसे करीब भारत का चंद्रयान-3 ही होगा. चेन्नेई के इंजीनियर शनमुगा सुब्रमण्यन के मुताबिक दोनों के बीच इस दौरान 118 किमी की दूरी रहेगी.
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag